Wednesday, March 15, 2017

Travel Guide- "कम ख़र्च में कब और कहा घूमे"

By With 1 comment:

कम ख़र्च में कब और कहा घूमे

कौन से हॉलिडे डेस्टिनेशन पर किस महीने में जाना समझदारी भरा रहेगा. और कम खर्च में आप बहुत अच्छी अछि अच्छी जगह घूम सकते है
Travel Guide- "कम ख़र्च में कब और कहा घूमे"

जनवरी- अगर आप शून्य से नीचे वाले तापमान झेल सकते हैं, तो जनवरी में लद्दाख का रुख करें

फरवरी- फरवरी में असम की संस्कृति की झलक देने वाले मठ और म्यूजियम के सा‌थ कुदरती खूबसूरती का नजारा अच्छा रहेगा.

मार्च-  के समय जाती ठंड में राजस्‍थान के हिल स्टेशन माउंट आबू का मजा लिया जा सकता है. इस महीने में आप पटोत्सव और सस्ते होटल का भी मजा ले सकते हैं. 
अप्रैल में आपको न सर्दियों वाले टूरिस्ट की भीड़ मिलेगी और न ही गर्मियों से परेशानी. ऐसे में आप उत्तराखंड की पहाडियों की ओर रुख करें.
मई- सफारी घूमने के लिए गर्मियों से बेहतर कोई मौसम नहीं तो मई के महीने में मध्यप्रेश के बांधवगढ़ का रोचक नजारा जरूर देखें. आप यहां जंगल के राजा को आसानी से देख सकते हैं. साथ ही आधे दामों में होटल मिलेंगे.
जून- में गर्मियों से बचने के लिए ज्‍यादातर लोग मनाली, शिमला जैसी जगह जाते हैं. लेकिन अरुणाचल प्रदेश के दिरंग में बिना भीड़भाड़ के आपको वही खूबसूरती मिलेगी.
जुलाई के मानसून में गोवा का नजारा दुनिया में सबसे अलग दिखता है. इसके कुछ महीने बाद यहां लोगों की बाढ़ आती है. इसके अलावा इस मौसम में स्‍थानीय स्पा आपको आयुर्वेद का जादू देते हैं.
अगस्त- नवंबर से फरवरी के बीच चलने वाले पीक सीजन से अलग अगस्त में उदयपुर आपको एक खास अहसास दे सकता है.
सितंबर- में केरल का बारिश और आयुर्वेदिक हेल्‍थ पैकेज आपके बजट में रहेगा. शहरी तनाव से दूर यहां आपको सुकून मिलेगा और साथ ही डिस्काउंट भी.
अक्टूबर-  में बारिश विदा लेती है, और पहाड़ियां हरी-भरी रहती हैं. ऐसे में हिमाचल की वादियों में ना गर्मियों की भीड़ मिलेगी और ना मानसून की परेशानी. सबसे अच्छी बात है कि होटल रूम 30% तक सस्ते मिल जाएंगे.
नवंबर के मध्य में देश के ज्‍यादातर हिस्सों को सर्दियां अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं. ऐसे में उन पहाड़ियों का नजारा लें, जहां खूबसूरती हर तरफ बसती है. ऐसी ही जगह है सिक्किम.
दिसंबर- का महीना देश के ज्यादातर हिस्सों के लिए पीक सीजन है, जबकि जम्मू कश्मीर, हिमाचल, अरुणाचल और उत्तराखंड में जोरदार बर्फबारी रहती है. ऐसे में महंगाई के चलते घूमने के बारे में सोचना बेवकूफी हो सकती है.

Thursday, March 9, 2017

How to Fix Blue Screen Error

By With No comments:

How to Fix Blue Screen Error

Computer में Blue Screen आने के कई कारण हो सकते है.. Blue Screen जो है Computer के बुरी तरह से खराब होने पर आती है. इसका नाम आम भाषा में Blue Screen Error है और इसका Technical नाम Stop Message और Stop Error है. इसमें Blue Background में White अक्षरों में Stop message दिखता है. यह System Crash, Kernel Error के कारण आता है.
Computer में Operating System Boot होते समय Blue Screen Error आये तो यह Operating System में खराबी के कारण आती है....
 
समाधान : Operating System को दोबारा से Install करें यदि Computer चलते चलते ही Hang हो जाए और Blue Screen Error आये तो समझ ले की यह समस्या Ram, Mother Board या फिर Hard Disk के कारण आई है.
How to Fix Blue Screen Error

समाधान : एक-एक करके सभी को चेक करें, अधिकतर यह RAM और Hard Disk में Bad Sector आने से होती है. अपनी Hard Disk को Scan करें और Bad Sector को हटायें।

Whatsapp Messenger Tips Tricks- बिना इंटरनेट फ्री में इस ट्रिक से भेजें व्हाट्सऐप पर मैसेज

By With No comments:

 बिना इंटरनेट फ्री में इस ट्रिक से भेजें व्हाट्सऐप पर मैसेज

आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट व्हाट्सऐप और कई अन्य चैट ऐप्स पर मैसेज भेज सकेंगे।दरअसल आपकी यह परेशानी एक सिम कार्ड दूर कर सकती है। इस सिम कार्ड का नाम चैट सिम है, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को मैसेज भेज सकते हैं।
Whatsapp Messenger Tips Tricks- बिना इंटरनेट फ्री में इस ट्रिक से भेजें व्हाट्सऐप पर मैसेज
 यह चैट सिम आपको अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट से या फिर ChatSim.com से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 1100 रुपये है। सिम को एक्टिवेट करने के बाद आप पूरे एक साल तक व्हाट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, वी चैट, लाइन जैसी कई चैट ऐप पर अनलिमिटेड मैसेजे और ईमोजी भेज सकते हैं।यह चैट सिम आपको अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट से या फिर ChatSim.com से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 1100 रुपये है, । सिम को एक्टिवेट करने के बाद आप पूरे एक साल तक व्हाट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, वी चैट, लाइन जैसी कई चैट ऐप पर अनलिमिटेड मैसेजे और ईमोजी भेज सकते हैं।

Email Tips And Tricks- गलती से किया गया ईमेल कैसे रोकें?

By With No comments:

गलती से किया गया ईमेल  कैसे रोकें?

जीमेल पर लॉगइन होने के बाद स्क्रीन के दाएं ऊपर की ओर दिखाई देने वाले गियर बटन को क्लिक करें। यह गियर बटन आपकी गूगल प्लस प्रोफाइल इमेज के ठीक नीचे दिखाई देता है। इसके ड्रॉपडाउन मेन्यू में से सेटिंग्स चुनिए। जीमेल सेटिंग्स ऑप्‍शन में जाकर आपको ऊपर की ओर कई सारे फीचर्स जैसे General, Labels, Inbox, Accounts, Chat, Themes दिखाई देते हैं। यहां आपको 'Labs' ऑप्‍शन पर क्लिक करना है। इसके बाद स्क्रीन को स्क्रॉल करके नीचे की ओर जाएं।यहां भी आपको काफी सारे ऑप्‍शन दिखाई देते हैं। स्क्रॉल करके आपको नीचे की ओर जाना है। यहां आपको अंतिम ऑप्‍शन से पहले तीसरे नंबर पर 'Undo Send' दिखाई देगा।
Email Tips And Tricks- गलती से किया गया ईमेल  कैसे रोकें?

इस ऑप्‍शन के समाने दो विकल्प इनेबल और डिस्‍एबल दिखाई देते है। आपको इनेबल पर क्लिक करना है।इसके बाद स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें और सेव चेंजेस (save changes) बटन पर क्लिक करें। प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, बाकी है..सेव चेंजेस पर क्लिक करने के बाद, आप इनबॉक्स पर फिर से पहुंच जाएंगे। ए‌क बार फिर पहला स्टेप दोहराएं और सेटिंग्स को चुनें। सेटिंग्स पर क्लिक करते ही आपके सामने डिफॉल्ट 'जनरल' टैब खुलेगा। टैब में नीचे स्क्रॉल करें और 'Undo Send' का देखें। इस पर टिक मार्क मिलेगा।

इस टिक मार्क के ठीक नीचे आप खुद चुन सकते हैं कि एक भेजे गए ईमेल को रोकने के लिए आपको कितना वक्त चाहिए है।यहां आपको 5 से लेकर 30 सेकेंड का समय मिलता है। एक बार आपने अपना समय चुन लिया हो, तो नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और 'सेव चेंजेस' क्लिक करें।  अब आप ऊपर तय किए गए समय तक अपना मेल रोक सकते हैं। आप जब किसी को ईमेल भेज देते हैं तो आपके समाने तुरंत Undo Send का ऑप्‍शन आ जाता है। जिसका आप तय समय के अंदर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Monday, March 6, 2017

अनपढ़ लोग भी बिना कैश के पेमेंट कर पाएंगे जाने कैसे? Knowledgeable Post

By With No comments:

अनपढ़ लोग भी बिना कैश के पेमेंट कर पाएंगे जाने कैसे? Knowledgeable Post


केंद्र सरकार ने सभी बैंकों से कहा है कि वे फाइनैंशल ट्रांजैक्शन्स के लिए फिंगरप्रिंट्स वाले 'आधार पे' को इस महीने के अंत तक लॉन्च करें। इसके साथ ही सभी बैंकों से यह भी कहा गया है कि वे भीम ऐप में 'पे टू आधार' फीचर को 31 मार्च से पहले जोड़ लें। एसबीआई और पीएनबी को इसके लिए केवल इस हफ्ते का ही समय दिया गया है।
भीम ऐप में इस फीचर के जुड़ जाने से पेमेंट केवल 12 अंकों के आधार नंबर डालने से हो जाएगी। इस के जरिए गरीब और ग्रामीण इलाकों में भी 'लेस कैश सिस्टम' को बढ़ावा दिया जा सकेगा। इसके जरिए अनपढ़ लोग भी बिना कैश के पेमेंट कर पाएंगे।
सरकार ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द आधार और मोबइल नंबर के जरिए पेमेंट सिस्टम को तैयार करे। जानकारों का मानना है कि 'आधार पे' सभी तरह के ऑनलाइन और कार्ड ट्रांजैक्शन्स की जगह ले लेगा जिसमें पासवर्ड और पिन डालना जरूरी होता है।

Thursday, March 2, 2017

ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के लिए क्या करे ?

By With No comments:

Apply Online Pan Card

पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आपको किसी को ज्यादा पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपने अपना आधार कार्ड बनवाया है तो आप अपने घर पर बैठें की अपने पैन कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हो। आपको इसके लिए कहीं पर भी भटकने की जरूरत नहीं होगी।

देखा जाये तो आपका पैन कार्ड बहुत ही मूल्यवान डोकोमेेंट है। आप अपने पैन कार्ड को कई प्रकार से यूज कर सकते हो। लेकिन आपको पता हो तो इसको मैंन इस्तेमाल आपके टैक्स भरने में होता है यह आपके बैंक खाते के साथ जोडा जाता है। इसलिए दूसरे कागजों की तरह यह भी महत्व रखता है।
ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के लिए क्या करे ?

 Online Pan Card Website

अगर आपको पैन कार्ड बनवाना है तो आप इस साईट ( https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html ) पर जाये और वहां पर जाकर अपने पैन कार्ड के लिए Apply कर दें। इसमें apply करते समय आपको अपना आधार कार्ड भी साथ में ही वैरिफाई करवाना पडेगा। जिसके बाद ही आप फार्म को भर सकते हैं।

Step For Apply Online Pan Card

जब आप फार्म भरो तो इसमें आप अपना ओरिजिनल फोटो अपलोड करें और साथ में अपने आधार कार्ड को भी स्कैन करके अपलोड कर दें। आपको बता दें की पैन कार्ड की कुछ फीस लगती है जो आपको फार्म भरने के बाद जमा करनी होती है। आप इसको ऑनलाईन ही काट सकते हो। इस तरह से आप पैन कार्ड को बहुत जल्दी पा सकते हो।

Thursday, January 19, 2017

क्या आप Android के बारे में ये सब जानते है?

By With No comments:
पांच साल के भीतर ऐंड्रॉयड ने हर जेब में स्मार्टफोन पहुंचा दिया है, 4 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक... हर बजट में हरेक के लिए एक न एक ऐंड्रॉयड आज बाजार में है। लेकिन हर ऐंड्रॉयड की कुछ अलग खूबियां होती हैं, हर नए वर्ज़न में पहले से ज्यादा खूबियां होती हैं। मजेदार बात यह है कि बाजार में इस वक्त ऐंड्रॉयड के लगभग हर वर्ज़न पर चलने वाली डिवाइसेज़ हैं।  ऐंड्रॉयड के सभी वर्ज़न्स की बड़ी खूबियां...ऐंड्रॉयड के हर वर्ज़न का नाम किसी खाने की चीज पर होता है, मसलन लेटेस्ट वर्ज़न किटकैट है, तो सबसे पुराना वर्ज़न 1.5 कपकेक था। यह भी अंग्रेजी के अल्फाबेट्स के क्रम में होता है। नाम के इस सिलसिले में बस B छूटा है। A- Android, C- Cupcake, D- Donut, E-Eclaire, F- Froyo, G- Gingerbread, H- Honeycomb, I- Icecream Sandwich, J- Jelly Bean और सबसे नया K- Kitkat तो शुरू करते हैं 

डोनट (ऐंड्रॉयड 1.6)

यह सितंबर 2009 में आया।कैमरा ऐप्लिकेशन बेहतर हुआ। गैलरी, कैमरा और कैमकॉर्डर को इंटिग्रेट किया गया। WVGA स्क्रीन रेजॉलूशनल को सपोर्ट मिला।यूज़र को कई फोटो एक साथ सिलेक्ट करके डिलीट करने का ऑप्शन मिला।सर्च की स्पीड तेज हुई।

एक्लेयर (ऐंड्रॉयड 2.0, 2.1)

यह अक्टूबर 2009 में आया। इनके साथ ऐंड्रॉयड फोन में जो नई खूबियां जुड़ीं, उनमें माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज सर्वर के लिए सपोर्ट आया था।साथ ही कई गूगल अकाउंट खोलकर अपने मल्टिपल जीमेल अकाउंट भी आप इस अपडेट के साथ अपने फोन पर चेक कर पाए। यूनिफाइड मेल बॉक्स भी इसी के बाद से मिलना शुरू हुआ। इसके अलावा मल्टिटच सपोर्ट से ऑनलाइन कीबोर्ड पहले से ज्यादा समझदार बना और आपको मेसेज बॉक्स के अंदर सर्च करने का फीचर मिला। इसी अपडेट ने कैमरा फ्लैश के लिए सपोर्ट को भी पहली बार पेश किया।

फ्रोयो (ऐंड्रॉयड 2.2)

मई 2010 में ऐंड्रॉयड 2.2 यानी फ्रोयो ने दस्तक दी। इसने ऐंड्रॉयड फोन को कई नए फीचर्स से लैस किया। मसलन अब आप विडियो में भी फ्लैश का यूज कर सकते थे, कॉन्टैक्ट और ईमेल का गूगल सर्वर पर बैकअप का फीचर मिला, जिससे नया फोन लेते ही उसमें ये डेटा बैकअप से आ जाने लगा। फ्रोयो के साथ ही वाई-फाई हॉट स्पॉट का फीचर भी आया, जिसमें आप अपने हैंडसेट के वाई-फाई के साथ और हैंडसेट भी कनेक्ट कर सकते हैं। फ्लैश प्लेयर 10.1 से वेब ब्राउजिंग और फोटो स्लाइड शो जैसे फीचर पहले से बेहतर हुए। 

जिंजरब्रेड (ऐंड्रॉयड 2.3)

दिसंबर 2010 में जिंजरब्रेड ने कदम रखा, जिसके साथ वन टच कॉपी, पेस्ट या कट जैसे फीचर मिले। एनएफसी ने भी इसी के साथ ऐंड्रॉयड में जगह बनाई। फ्रंट फेस कैमरा भी आपके कैमरे के फीचर में ऐंड्रॉयड से जुड़ा। अप्रैल 2011 में 2.3.3 वर्ज़न आया, जिसने सिंगल कोर प्रोसेसर वाले फोन को यह क्षमता दी कि वे ड्यूल कोर प्रोसेसर वाले फोन के लिए डिजाइन ऐप्स को भी ढंग से चला सकें।

हनीकॉम्ब (ऐंड्रॉयड 3.0)

 मई 2011 में खास टैबलट्स के लिए यह नया ऐंड्रॉयड वर्ज़न पेश किया गया, यह सिर्फ टैबलट्स को ध्यान में रख कर तैयार किया गया। इसमें विजेट्स कुछ बड़ी रखी गईं, जो टैबलट के हिसाब से स्क्रीन पर फिट हों। अभी तक ऐंड्रॉयड के वर्ज़न टैबलट को वह रूप नहीं दे पा रहे थे कि वे ऐपल के आईफोन से टक्कर ले पाएं।हार्डवेयर बटन स्क्रीन पर आ गए और वर्चुअल बटन का रूप इन्होंने ले लिया। इसके अलावा ऐप का बटन स्क्रीन मेन्यू पर टॉप में चला गया। जीमेल और गूगल को टैबलट के साथ ज्यादा बेहतर इंटिग्रेट किया गया।  वेब ब्राउजर में टैब का फीचर जोड़ा गया। इसके अपग्रेड 3.1 के साथ यूएसबी को सीधे टैबलट से जोड़ने का फीचर बेहतर हुआ और कंप्यूटर से कनेक्ट करने का झंझट खत्म हुआ। 

आइसक्रीम सैंडविच (ऐंड्रॉयड 4.0)

गैलक्सी नेक्सस फोन के साथ इस ऑपरेटिंग सिस्टम को 2011 में पेश किया गया, जो दिसंबर में बाजार में आया था। इस ओएस को मोबाइल फोन और टैबलट दोनों के लिए पेश किया गया, यानी यह हनी कॉम्ब और जिंजर ब्रेड दोनों का नया अपग्रेड रहा। मल्टिटास्किंग को इसने और बेहतर बनाया। एक ऐप से दूसरे ऐप में जाने के लिए सिस्टम बार का इस्तेमाल कर पाए। ऐप को ड्रैग करके डिलीट, अनइंस्टॉल या शॉर्टकट बनाने के फीचर मिले।

अपने फेवरिट ऐप्स को आप स्क्रीन में नीचे ट्रे पर रख सकते हैं, जो हर स्क्रीन से देखी जा सकती है। फोन पर नोटिफिकेशन स्क्रीन में ऊपर आने का फीचर मिला, जिसे आप लॉक होने पर भी ड्रैग करके खींच सकते हैं। लॉक फोन से सीधे कैमरे में जाने का ऑप्शन भी आया।वॉइस इनपुट को मजबूत किया गया, डेटा इस्तेमाल पर लिमिट का ऑप्शन मिला। वेब ब्राउजिंग में क्रोम ने और नए फीचर दिए, मसलन आप डेस्कटॉप ब्राउजर से सिंक कर सकते हैं, ऑफलाइन रीडिंग के लिए पेज सेव कर सकते हैं, फेस अनलॉक का फीचर भी पहली बार डिवाइस में आया। इसके अलावा यूनिफाइड कैलंडर, कॉन्टेंट शेयर और स्क्रीनशॉट लेना आसान हुआ।

जेली बीन (ऐंड्रॉयड 4.1 - 4.3)

ऐंड्रॉयड 4.1 जेली बीन गूगल नेक्सस 7 के साथ 2012 में आया। गूगल नाउ के तौर पर इसने आपको ऐसा अस्सिटेंट दिया, जो लोकेशन डेटा और सर्च हिस्ट्री के हिसाब से आपको बेहतर सुझाव देता है। जब आप नए विजेट या ऐप ऐड करते हैं, तो पुराने अपने-आप उनके लिए जगह बनाते हैं। इसके अलावा नोटिफिकेशन में कुछ और फीचर दिए गए, जिनसे आप ईमेल में सब्जेक्ट या शुरू की कुछ लाइन देख सकते हैं। सीपीयू इनपुट बूस्ट और हार्ड जैसे फीचर से ओवरऑल परफॉर्मेंस में काफी सुधार देखने को मिला। 

किटकैट (ऐंड्रॉयड 4.4)

यह अक्टूबर 2013 में आया। यह अब तक का सबसे खूबसूरत, तेज और सबसे ज्यादा डिवाइस तक पहुंचने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह महंगी से महंगी से और सस्ती से सस्ती डिवाइस तक में चल सकता है, भले ही उसमें 512 एमबी की ही रैम क्यों न हो। यह ऐंड्रॉयड में एक यूनिफाइर ओएस का काम करेगा।  किटकैट मेमरी यूज को कम से कम करने पर जोर देता है, इससे न केवल कम मेमरी के गैजट्स भी अच्छी परफॉर्मेंस देंगे, बल्कि सभी के आउटपुट में भी काफी तेजी आएगी।  फुल स्क्रीन मोड में आप जब सर्फिंग या ई-बुक रीडिंग करते हैं, तो पूरी स्क्रीन पर पिक्चर आती है, साथ ही टॉप और बॉटम के बटन स्क्रीन से हट जाते हैं।

मल्टिटास्किंग को और बेहतर किया गया है और टच पहले से बेहतर रिस्पॉन्स देता है। नेक्सस 5 फोन के साथ इस ओएस को पहली बार लाया गया है। ऑडियो प्ले बैक पर किटकैट कम बैटरी खाता है और नेक्सस 5 पर तो यह 60 घंटे तक का प्ले बैक टाइम दे रहा है। अगर कोई फोन नंबर आपकी फोन डायरी में सेव नहीं भी है, तो यह उसे कॉल करने पर इंटरनेट से जाकर उसकी डीटेल खंगाल सकता है। हैंगआउट ऐप में एसएमएस और एमएमएस भी एक ही जगह पर दिखेंगे।

Monday, January 9, 2017

बहुत काम की हैं ये 13 यूनीक वेबसाइट्स- Knowledgeable Post

By With No comments:

Some Most important websites List

1. Zamzar.com
एक फाइल को दूसरी फाइल में कन्वर्ट करना है तो इसे ट्राई करें। साइनअप करने की भी जरूरत नहीं है। 1200 तरह की फाइल्स को कन्वर्ट किया जा सकता है। अगर आपके पास ऐसा फॉरमैट है जो साइट पर कन्वर्ट नहीं हो रहा, आप उसे इन्हें ईमेल कर दीजिए और वे इसे कन्वर्ट करने की कोशिश करेंगे। 50 MB से बड़े साइज की फाइल फ्री वर्जन में आप अपलोड नहीं कर सकते, यह बात ध्यान रखनी होगी। फाइल बड़ी है तो पेड सर्विस लेनी होगी।
बहुत काम की हैं ये 13 यूनीक वेबसाइट्स- Knowledgeable Post

2. Mailinator.com
इन दिनों लगभग सभी वेबसाइट्स आपको साइन-अप करने के लिए ईमेल अड्रेस इस्तेमाल करने को कहती हैं। वे साइट्स आपकी ईमेल आईडी को अन्य सर्विसेज के साथ शेयर करेंगी या नहीं, इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। अगर उन्होंने शेयर कर दी तो आपके मेलबॉक्स में स्पैम्स की बाढ़ आ जाएगी। इसलिए Mailnator सर्विस का इस्तेमाल करके आप ऐसा ईमेल अड्रेस बना सकते हैं, जो कुछ ही घंटों बाद नष्ट हो जाता है। आप टेंपररी ईमेल के जरिए साइनअप करके अपना अकाउंट ऐक्टिवेट कर सकते हैं। स्पैम की चिंता किए बगैर आप ऐसा कई बार कर सकते हैं। आप कितने ईमेल अड्रेस बना सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके जरिए आप मेल सिर्फ रिसीव कर पाएंगे, सेंड नहीं।

3. PrivNote.com
कई बार आप किसी निजी जानकारी को किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं, मगर सेफ्टी की चिंता होती है। जैसे कि मान लीजिए किसी को एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड या ईमेल अड्रेस वगैरह बताना हो। ऐसी स्थिति में SMS, चैट या ईमेल का इस्तेमाल करना पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसलिए आप PrivNote का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए आप ईमेल या चैट के जरिए टेक्स्ट नोट भेज सकते हैं, जो सामने वाले द्वारा पढ़ लिए जाने के बाद डिलीट हो जाता है। आप नोट को एनक्रिप्ट भी कर सकते हैं।

4. Disposablewebpage.com
ईमेल अड्रेस की ही तरह आप टेंपररी वेबपेज भी बना सकते हैं। जन्मदिन, शादी या रीयूनियन वगैरह के लिए पेज बनाना है तो टेंपररी वेबपेज बनाना ठीक रहता है। आपको बस साइनअप करके अपना पेज बनाना है। कोडिंग की भी जरूरत नहीं है, आइकॉन के जरिए आप पेज क्रिएट कर सकते हैं। टेक्स्ट, फोटो, विडियो और लोकेशन वगैरह आप इसमें ऐड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने दोस्तों वगैरह के साथ वेबपेज का लिंक शेयर कर सकते हैं। 90 दिन बाद यह पेज अपने आप डिलीट हो जाता है।

5. SimplyNoise & ASoftMurmur
किसी काम पर फोकस करना हो तो ये वेबसाइट्स आपकी मदद करेंगी। ये फ्री में आपको बहुत सारे ऐंबियंट साउंड ऑफर करती हैं। आप नॉइज़ सिलेक्ट करके ऑडियो लेवल और स्लीप टाइमर ऑप्शन वगैरह सेट कर सकते हैं। asoftmurmur पर आप बारिश, लहरों, पक्षियों और कॉफी शॉप तक के साउंड को चुन सकते हैं। दोनों वेबसाइट्स के ऐंड्रॉयड और iOS ऐप्स भी हैं।

6. ManualsLib.com
जब आप कोई नया प्रॉडक्ट खरीदते हैं, हो सकता है कि इसमें यूजर मैनुअल न हो। यह भी हो सकता है कि आपने वह फेंक दी हो या गुम हो गई हो। ऐसे में आप ManualsLib.com में जाकर विभिन्न डिवाइसेज की कैटिगरी में जाकर अपने डिवाइस या प्रॉडक्ट को सर्च कर सकते हैं। उसकी मैन्युअल आपके सामने होगी। आप उसे प्रिंट भी कर सकते हैं।
7. Newsmap.jp
क्या आपको कभी ऐसे सिंगल पेज की जरूरत महसूस हुई है जहां पर आप लेटेस्ट और ट्रेडिंग न्यूज को एक ही जगह पा सकें?Newsmap यही काम करता है। यह आपको हेडलाइन्स दिखाता है और हर कैटिगरी के हिसाब से अलग रंग में दिखाता है। आप इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं। हेडलाइन बॉक्स का साइज बताता है कि न्यूज कितनी ट्रेंड हो रही है। अगर आप कोई आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो आपको किसी हेडलाइन पर क्लिक करना होगा और आर्टिकल नए टैब में खुल जाएगा।

8. AccountKiller.com
ज्यादातर सोशल नेटवर्क वेबसाइट्स अकाउंट क्लोज करने की प्रक्रिया को जटिल बनाकर रखती हैं। अगर आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट करना चाहते हैं तो AccountKiller.com पर जाएं। यह आपको बताएगी कि कौन सी वेबसाइट से अकाउंट हटाना कितना मुश्किल है। क्लिक करने पर यह डिऐक्टिवेशन के लिए डायरेक्ट लिंक दे देता है।

9. TwoFoods.com
अगर आप अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और यह देखना चाहते हैं कि आप कितनी कैलरीज़ ले रहे हैं, TwoFoods.com आपके लिए ही है। इसमें एक पेज का इंटरफेस है, जो अलग-अलग तरह के खाने की कैलरीज़ के बारे में बताता है। आप किसी डिश का नाम इनपुट कीजिए और यह उसमें मौजूद कैलरीज़, कार्ब, फैट्स और प्रोटीन की जानकारी दे देगा। भारतीय व्यंजनों के लिए यह मिलते-जुलते व्यंजनों को सजेस्ट करता है, जिससे आपको कुछ आइडिया मिल जाए।

10. Pdfunlock.com
कुछ PDF फाइल्स प्रॉटेक्टेड होती हैं। अगर आपके पास प्रॉटेक्टेड फाइल का पासवर्ड भी है, तब भी आप इसमें बदलाव नहीं कर पाएंगे। प्रॉटेक्शन को रिमूव करने के लिए PDUnlock पर जाएं, पासवर्ड डालकर अनलॉक करें और यह वेबसाइट आपको अनप्रॉटेक्टेड PDF डाउनलोड करने को दे देगी।यह सर्विस फ्री है और आप इसे पेपाल के जरिए डोनेट कर सकते हैं। इसी तरह आप pdfmerge.com, splitpdf.com और pdfprotect.net को भी ट्राई कर सकते हैं।

11. Savr.com
हम सभी कई सारे डिवाइसेज पर काम करते हैं, मगर उनके बीच फाइल्स को शेयर करना आसान नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि यूएसबी ड्राइव के बिना या खुद को ही ईमेल भेजे बिना फाइल्स शेयर की जा सकें तो Savr.com को ट्राई करें। यह आपको कॉमन क्लिपबोर्ड और कॉमन स्पेस देता है, जहां आप फाइल्स स्टोर कर सकते हैं। यह पीसी और मोबाइल पर भी काम होती है। 25 MB तक की फाइल्स शेयर की जा सकती हैं।

12. Printfriendly.com
कभी ब्राउजर से किसी वेबपेज को डायरेक्ट प्रिंट करने की कोशिश की है? अजीब सा प्रिंट आता है, जिसमें तस्वीरें, लिंक वगैरह नजर आते हैं। अगर आप चाहते हैं कि मुख्य टेक्स्ट ही प्रिंट हो, इसके लिए आपको उस पेज का URL लेकर Printfriendly.com में पेस्ट करना होगा। कुछ ही सेकंड्स में यह प्रिंटेबल पेज दिखा देता है, जहां से आप प्रिंट दे सकते हैं। Firefox, Chrome, Internet Explorer और Safari के लिए प्रिंटफ्रेंडली के एक्सटेंशन भी उपलब्ध हैं।

13. Spreeder.com
अगर आप जल्दी-जल्दी सबकुछ पढ़ना शुरू कर दें तो बहुत सी जानकारी जुटा पाएंगे। पढ़ने की स्पीड अभ्यास से बढ़ाई जा सकती है। Spreeder.com पर आप किसी टेक्स्ट का हिस्सा पोस्ट कीजिए। यह एक-एक शब्द आपके सामने डिस्प्ले करना शुरू कर देगा, जिसे आप पढ़ सकते हैं। आप टेक्स्ट वगैरह को कस्टमाइज कर सकते हैं और अपनी स्पीड माप सकते हैं। स्पीड वगैरह को भी अजस्ट कर सकते हैं। इस तरह आप किसी भी पैरा को जल्दी पढ़ सकते हैं।