Showing posts with label Health Tips. Show all posts
Showing posts with label Health Tips. Show all posts

Thursday, March 16, 2017

Tips For Sex Power Increase- शीघ्रपतन की योग चिकित्सा

By With 1 comment:

Tips For Sex Power Increase In Hindi

हमारे भारत की प्राचीन विधा जिसे हम योगा के नाम से जानते हैं| रोजाना आप एक घंटा योगा का अभ्यास करके अपने मस्तिक और शरीर के लग भग सभी functions सही कर सकते हैं योगा आपके शरीर में सकारात्मक उर्जा का संचार करती है जिसे की आपके शरीर में स्वास्थ्य और नव उर्जा का संचार होता है यहाँ कुछ जरुरी योगा आसन बताये जायेंगे जो की आपकी शिघ्रपतन और मर्दाना कमजोरी की समस्या को जड़ से दूर कर देंगे| इनका रोजाना आपको कुछ देर अभ्यास करना होगा

Tips For Sex Power Increase In Hindi

  1. संभोग करने के तीन घंटे पूर्व अन्न और जल त्याग दें।
2. हर दम पेट साफ रखें। 
 3. किशमिश और अखरोट खाएं।
4. प्रतिदिन प्रात: थोड़ी सी कसरत करें।
5. प्रतिदिन प्रात: 10 मिनट का ध्यान करें। 
6. संभोग की प्रक्रिया शुरू करने के बाद बीच-बीच में रुकें और फिर शुरू करें। 
7. फोरप्ले में ज्यादा वक्त गुजारे। सेक्स संबंध बनाने में कोई जल्दबाजी न करें।
8. सेक्स के समय मन में किसी तरह का भय, चिंता, घबराहट नहीं होना चाहिए।
9.सेक्स से पहले कोई भी ऐसी चीज न खाएं जिससे शरीर.

स्वप्नदोष,शीघ्रपतन,नपुंसकता की योग चिकित्सा

1. वज्रोली क्रिया :
**********************
जब भी मूत्र त्याग करे तब एकदम से मूत्र को रोक ले .कुछ सेकेण्ड रोकें ..फिर नाड़ियों को ढीला छोड़ें और मूत्र निकलने दे ..पुनः रोके इस तरह मूत्र त्याग के दौरान कई बार इस क्रिया को करें | इस क्रिया के द्वारा नाड़ियों में शक्ति आएगी .फिर वीर्य के स्खलन को भी आप कंट्रोल कर सकेंगे | हमारा मस्तिष्क मूत्र त्याग व वीर्य स्खलन में भेद नही कर सकता ….यही कारण है कि इस क्रिया द्वारा स्खलन के समय में उसी अनुपात में बढ़ोत्तरी होती है जिस अनुपात में आप मूत्र त्याग के समय कंट्रोल कर लेते है |

2. बाह्य कुम्भक :
********************

लाभ :
1- इस प्राणायाम से मन की चंचलता दूर होकर वृत्ति निरोध होता है |

2- इससे बुद्धि सूक्ष्म एवं तीव्र होता है |
3- वीर्य स्थिर होकर स्वप्नदोष और शीघ्रपतन छुटकारा मिलता है |
विधि :
किसी भी ध्यानात्मक आसन में बैठकर पूरी शक्ति से श्वास को एक बार में ही बाहर निकल दें |
श्वास को बाहर निकालकर मूलबंध (गुदा द्वार को संकुचित करें) और उड्डीयान बंध (पेट को यथाशक्ति अंदर सिकोड़ें) लगाकर आराम से जितनी देर रोकसकें,श्वास को बाहर ही रोककर रखें
जब श्वास अधिक समय तक बाहर न रुक सके तब बंधों को खोलकर धीरे-धीरे श्वासको अंदर भरें  यह एक चक्र पूरा हुआ |श्वास भीतर लेने के बाद बिना रोके पुनः बाहर निकालकर पहले की तरह बाहर हीरोककर रखें इस प्रकार 3 से २१ चक्र किये जा सकते है
सावधानी :
यह प्राणायाम प्रातः खाली पेट करें श्वास बाहर इतना नही रोकना चाहिए कि लेते समय झटके से श्वास अंदर जाए औरउखड़े हुए श्वास को 5-6 सामान्य श्वास लेकर ठीक करना पड़े प्राणायाम के 30 मिनट बाद ही कुछ खाएं – पियें


3. अश्विनी मुद्रा :
 

लाभ :
1- इस मुद्रा के निंरतर अभ्यास से गुदा के सभी रोग ठीक हो जाते हैं।
2- शरीर में ताकत बढ़ती है तथा इस मुद्रा को करने से उम्र लंबी होती है।
3- माना जाता है कि इस मुद्रा से कुण्डलिनी का जागरण भी होता है।
4- यह मुद्रा शीघ्रपतन रोकने का अचूक इलाज है |
5- अश्वनी मुद्रा से नपुंसकता दूर होती है |

विधि : कगासन में बैठकर (टॉयलैट में बैठने जैसी अवस्था) गुदाद्वार को अंदर
‍खिंचकर मूलबंध की स्थिति में कुछ देर तक रहें और फिर ढीला कर दें। पुन:अंदर खिंचकर पुन: छोड़ दें। यह प्रक्रिया यथा संभव अनुसार करते रहें औरफिर कुछ देर आरामपूर्वक बैठ जाएं। विशेषयह क्रिया दिन में कई बार करें, एक बार में कम-से-कम 50 बार अश्वनी मुद्रा करें

Sunday, November 27, 2016

बालो का गिरना कैसे रोके और बालों को घना कैसे करे ?- Knowledgeable Post

By With 1 comment:

बालो का गिरना कैसे रोके और बालों को घना कैसे करे ?

ज्यादातर बाल झड़ने की समस्या का मुख्य कारण  हैं बालों का पतला होना, या बालों में रूखापन होना और अगर किसी के सर की त्वचा में तेलीयपन है तब भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. इसके अलावा बाल झड़ने का एक मुख्य कारण बालों में डेन्ड्रफ होना, त्वचा से संबंधित कोई रोग होना.कुछ लोग बाल झड़ने की समस्या को लेकर बहुत परेशान रहते हैं और तरह-तरह की दवाइयां और तरह-तरह के शैंपू या अंय कोई जो भी उपाय उन्हें मिलता है वे  उसका प्रयोग करते हैं. लेकिन यहां हम आपको बता दें बाल झड़ने की समस्या का समाधान केवल आयुर्वेद या देसी घरेलू नुस्खे में ही है अंग्रेजी दवाओं के प्रयोग करने से या अगर अंग्रेजी दवाओं युक्त तेल का उपयोग करने से आपके बालों का झड़ना कम हो या ना हो लेकिन उससे आपको साइड इफेक्ट जरूर होते हैं. इसलिए जहां तक संभव हो आप अंग्रेजी दवाओं के इस्तेमाल से या ऐसे किसी तेल के इस्तेमाल से हमेशा बचें और आयुर्वेदिक या देसी फार्मूला ही अपनाएं जिस से अगर कोई फायदा नहीं होगा तो नुकसान भी ना हो.

एलोवेरा के प्रयोग से बालों को झड़ने से कैसे रोके

एलोवेरा के प्रयोग से आपके मुरझाए हुए बालों में एकदम नई जान जाती है, और अगर आपके सिर में त्वचा रोग है तो एलोवेरा के प्रयोग से वह भी चला जाता है. एलोवेरा का प्रयोग रूखे बेजान और छतिग्रस्त बालों पर और अच्छे से काम करता है और यह बालों को कुदरती तरीके से मजबूत बनाता है और एक प्राकृतिक रूप से चौकीदार एवं स्वस्थ बनाने में मदद करता है.

एलोवेरा का जेल या एलोवेरा युक्त शैंपू और कंडीशनर आपके बालों का बहुत बेहतरीन तरीके से उपचार करते हैं और बालों की हर प्रकार की समस्या को ठीक करने का मन होता है और इसके साथ साथ ही प्राकृतिक रूप से यह नए बाल आने में मदद करता है. अगर आप अभी तक अपने बालों को झड़ने, बेजान और रूखेपन से परेशान हैं तो हर तरह के प्रयोग अब अपने बालों पर बंद कर दीजिए और अपने बेजान बालों के लिए सिर्फ आप एलोवेरा का पोषण दीजिए. क्योंकि एलोवेरा हर तरह के बालों पर बहुत ही शानदार तरीके से अपना असर दिखाता है तो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए उनको स्वस्थ बनाने के लिए आप एलोवेरा का जूस बालों के कैसे काम में लें आगे पढ़िए.

सबसे पहले आप ये सामग्री तैयार रखें.
  • एलोवेरा जैल
  • मेथी के बीज
  • केस्टर आयल
  • तुलसी का पाउडर
बनाने की विधि:- सबसे पहले आप आधा कप एलोवेरा जैल ले लें और इसे 2 चम्मच मेथी के बीज, और 1 चम्मच तुलसी के पाउडर तथा  2 चम्मच कैस्टर आयल के साथ अच्छे से मिला लीजिए। अब आप इसका खूब अच्छे से मिक्स करके पेस्ट जैसा बना लें और इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और अपने बालों को शावर कैप से ढक लीजिए। अगर संभव हो तो इसे सारी रात रहने दें और सुबह उठकर हलके शैम्पू और साफ़ पानी से आप अपने बालों को धो लें। इस तरह का मास्क बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान करता है और उन्हें पोषण देने के साथ-साथ बालों की जड़ों को मज़बूत और सेहतमंद बनाता है। आप इस मास्क का हफ्ते में कम से कम 1 बार प्रयोग ज़रूर करें आप खुद देखेंगे के कितनी जल्दी आपको अपने बालों में फर्क नज़र आएगा.

एलोवेरा जैल कंडीशनर कैसे बनायें – Aloe Vera Gel Conditioner

एलोवेरा जेल कंडीशनर आपके बालों के लिए वरदान साबित होगा. अगर आप वही अपने पुराने सुगन्धित केमिकल कंडीशनर का प्रयोग करते-करते थक गए हैं तो आप इस पोषण से भरपूर एलोवेरा की मदद से अपना खुद का होम मेड Home Made Hair Conditioner हेयर कंडीशनर बनाइए। और यह होम मेड एलोवेरा कंडीशनर बहुत जल्दी बन जाता है. और आपके केमिकल युक्त कंडीशनर की अपेक्षा ये लम्बे समय तक असर करता है।

एलोवेरा जैल कंडीशनर बनाने के लिए सामग्री – Ingredients For Aloe Vera Gel Conditioner
  • एलोवेरा जेल
  • जवाकुसुम के फूल
एलोवेरा जैल कंडीशनर बनाने की विधि – Home Made Hair Conditioner :-
एलोवेरा के पौधे के टुकड़े को काटकर उसमें से आप आधा कप एलोवेरा का जेल निकाल लें. और फिर उसके बाद आप इसमें दो चम्मच जवाकुसुम के फुल के पेस्ट के साथ अच्छी तरह से मिला लें. और इन दोनों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट जैसा बना लें बस आपका अपना “Home Made Hair Conditioner“होम मेड हेयर कंडीशनर तैयार है. अगर आपने इस होम मेड कंडीशनर का कुछ दिन इस्तेमाल कर लिया तो यकीनन आप अपनी जिंदगी में कभी भी कोई दूसरा कंडीशनर इस्तेमाल नहीं करेंगे. यह आपके बालों में प्राकृतिक रूप से चमक देगा और उन्हें रेशम सा मुलायम बनाए रखता है. अगर आपके बाल कुछ ज्यादा ही रूखेपन पे हैं तो जो आपने ये एलोवेरा से “Home Made Hair Conditioner” हेयर कंडीशनर बनाया है उसमें एक चम्मच जैतून का तेल तेल भी मिला लें और लगातार इसका प्रयोग करने से आपके बालों में वृद्धि होती है और ये बालों को घना करता है.

Sunday, October 23, 2016

Tips To Increase Sex Power- सेक्स/संभोग क्षमता को बढ़ाने के लिए अचूक उपाय

By With 19 comments:

Tips To Increase Sex Power- सेक्स/संभोग क्षमता को बढ़ाने के  लिए व्यायाम

1. संभोग करने के तीन घंटे पूर्व अन्न और जल त्याग दें।
2. हर दम पेट साफ रखें। 
3. किशमिश और अखरोट खाएं।
4. प्रतिदिन प्रात: थोड़ी सी कसरत करें।
5. प्रतिदिन प्रात: 10 मिनट का ध्यान करें।
6. संभोग की प्रक्रिया शुरू करने के बाद बीच-बीच में रुकें और फिर शुरू करें।
7. फोरप्ले में ज्यादा वक्त गुजारे। सेक्स संबंध बनाने में कोई जल्दबाजी न करें।
8. सेक्स के समय मन में किसी तरह का भय, चिंता, घबराहट नहीं होना चाहिए।
9.सेक्स से पहले कोई भी ऐसी चीज न खाएं जिससे शरीर से दुर्गन्ध या कोई अन्य तेज गंध आती हो, हो सकें तो स्नान या कम से कम ब्रश कर के ही सेक्स की शुरुआत करें।
10. योग की अश्विनी मुद्रा का अभ्यास करें।...इससे आप सेक्स का समय बढ़ा सकते हैं। वज्रोली मुद्रा से भी सेक्स समय को बढ़ाया जा सकता है।  

सेक्स/संभोग क्षमता को बढ़ाने के  लिए व्यायाम 

हल्का व्यायाम आपके सम्भोग करने की शक्ति को काफी बढ़ा सकता है। सामान्य पुश अप या आधे घंटे की हलकी जॉगिंग या वाकिंग आपके सम्भोग की शक्ति काफी बढ़ाती है। सेक्स और व्यायाम दोनों के फलस्वरूप पसीना निकलता है, रक्त संचार बढ़ता है, तनाव कम होता है तथा कैलोरीज कम होती है। इससे आपका मैन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरपूर रहता है। व्यायाम की मदद से सेक्स ज़्यादा संतोषजनक और बेहतरीन होता है। पैर, पीठ तथा छाती का व्यायाम पुरुष और महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन उत्पन्न(produces testosterone) करता है। इससे विभिन्न मुद्राओं में सम्भोग करने के लायक लचक उत्पन्न होती है। पुरुषों को अपने गुप्तांग के सम्भोग की अवस्था में पहुँचने के लिए(Erection)कार्डिओ व्यायाम की आवश्यकता होती है।

सम्भोग/सेक्स की शक्ति बढ़ाने वाले भोजन

खजूर (Dates)
एक हफ्ते तक रोज़ाना 5 से 7 खजूर खाएं और अपनी सम्भोग शक्ति में वृद्धि करें।

अश्वगंधा (Aswagandha for sex power)

यह भारतीयों के लिए एक उपहार है। 10 ग्राम अश्वगंधा का पेस्ट सम्भोग की शक्ति तुरंत बढ़ाने के लिए लें। इससे आपको कुछ ही घंटों में परिणाम दिखना शुरू हो जाएगा। आप अपने नज़दीकी आयुर्वेदिक दुकान में अश्वगंधा प्राप्त कर सकते हैं।

चॉकलेट्स (Dark chocolates for libido)

चॉकलेट्स में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये शरीर के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि ये कामुकता में वृद्धि करते हैं। इससे निर्मित भोजन में फेनैलेथलमाइन पाया जाता है जो लोगों में सेक्स और कामुकता की भावना जागृत करता है।

लौकी के बीज (Pumpkin seeds)

ये जिंक से भरपूर होते हैं और इससे पुरुषों के शुक्राणुओं(Sperms)में वृद्धि होती है। इसके सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी को भी दूर किया जा सकता है। ये बीज विटामिन से भरपूर होते हैं जो किसी भी मनुष्य की कामुकता को जगा सकते हैं।

मछली (Fishes for Libido)

समुद्री मछलियाँ ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं और इससे कामुकता(Libido)में काफी वृद्धि होती है। इससे सम्भोग की शक्ति बढ़ती है और मन प्रफुल्लित तथा तनाव से रहित होता है। ओमेगा 3 एसिड्स से मस्तिष्क को भी लाभ पहुँचता है, अतः यह सम्भोग के पूर्ण अनुभव में और बढ़ोत्तरी करता है। ऐसी कुछ मछलियाँ हैं ट्राउट, टूना, सरडाइन्स, हेरिंग आदि।

प्याज (Onions)

प्याज भी एक ऐसा उत्पाद है जिससे कामुकता में वृद्धि होती है। अगर आपको लगता है कि आपकी कामुकता में कमी आ रही है तो प्याज को तोड़कर इसे मक्खन में तल लें। अब सुनहरे भुने हुए प्याज में शहद मिला लें और कामुकता बढ़ाने के लिए इसे खाली पेट खाएं।

ओएस्टर्स (Oysters)

इनका प्रयोग कामुक क्षमता बढाने के लिए सदियों से किया जाता रहा है। कैसानोवा और क्लियोपैट्रा (Casanova and Cleopatra) दोनों को ये पसंद थे तथा महिलाओं को आकर्षित करने के लिए कैसानोवा इसी का प्रयोग करता था। शोधों से भी साबित हुआ है कि सेक्स की क्षमता बढाने में ओएस्टर्स काफी सहायक हैं। ये शरीर में डोपामाइन (dopamine) के स्तर को बढाते हैं और पुरुषों तथा महिलाओं दोनों में काम वासना (libido) को बढाते हैं। ये जिंक (zinc) से भरपूर होते हैं जो स्वस्थ शुक्राणुओं (sperms) के उत्पादन के लिए काफी लाभदायक है।

तरबूज़ (Watermelon for sexual power)

तरबूज़ में सिटरुलिन एमिनो एसिड्स होते हैं जो रक्त की उन धमनियों को सुकून प्रदान करते हैं, जो एक मनुष्य में सेक्स की भावना जगाती है। अगर आप अपने पति या पत्नी के मन में काम वासना जगाना चाहते हैं तो तरबूज़ का शरबत बनाएं और उनके साथ पियें।

ऐस्पैरागस (asparagus)

ना सिर्फ ऐस्पैरागस का आकार आपको किसी ख़ास कामुक चीज़ की याद दिलाता है, इसमें एक तरह का विटामिन बी (vitamin B) पाया जाता है जिसे फोलेट (folate) कहते हैं। यह हिस्टामाईन (histamine) के उत्पादन में सहायक है जो मर्दों और औरतों दोनों में स्वस्थ कामुकता (healthy sex drive) के लिए ज़रूरी है। अगर आप चाहें तो आप घर पर भी ऐस्पैरागस उगा सकते हैं या फिर बाज़ार से भी खरीद सकते हैं।

नाशपाती (Avocados)

नाशपाती का फल ना सिर्फ मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है बल्कि यह मनुष्यों में कामुकता की भावना बढ़ाने के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है।

सेलेरी (Celery)

आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि अजमोद का आपकी कामुकता के साथ कोई सम्बन्ध हो सकता है, पर शोध के अनुसार यह मनुष्य के पसीने में फेरोमोन (pheromone) की मात्रा बढ़ाती है और पुरुष महिलाओं के सामने ज़्यादा आकर्षक प्रतीत होते हैं।

अंजीर (figs)

अगर लोगों की मानें तो क्लियोपैट्रा को अंजीर काफी पसंद थे। पुराने ज़माने में ग्रीस (greece) के लोगों की भी यह धारणा थी कि अंजीर खाने से एक मनुष्य की उर्वरता का स्तर (fertility levels) काफी ज़्यादा बढ़ता है।

केले (banana)

यह फल पोटैशियम (potassium) से भरपूर होता है तथा आपकी कामुकता और सेक्स की प्रक्रिया में आपके प्रदर्शन में सुधार करता है। रेड हॉट चिली पेपर्स (Red hot chilli peppers) ये प्राकृतिक रूप से काफी तीखे होते हैं और इनसे भी आपकी कामुकता में काफी सुधार आता है और सेक्स और भी अच्छे तरीके से होता है।

अंडे (Eggs)

अंडे आपके हॉर्मोन के स्तर (hormone levels) को नियंत्रित करते हैं तथा आपके तनाव के स्तर को घटाकर आपके सेक्स की प्रक्रिया में निखार लाते हैं।


loading...

6 Minute Exercise- केवल 6 मिनट निकालिये और फिट रहिये।

By With 1 comment:
6 Minute Exercise- केवल 6 मिनट निकालिये और फिट रहिये।
बिना जिम जाये और स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग के बिना फिटनेस कायम रखना और मांसपेशियों को मजबूत बनाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन अगर आप बिना उपकरणों के भी वर्कआउट करना चाहते हैं तो आपके सामने बहुत अधिक मुश्किलें नहीं आयेंगी। इस 6 मिनट के वर्कआउट में एक व्‍यायाम के बाद आराम करने के लिए भी 10-15 सेकेंड का समय है। तो अब फिट रहने के लिए अधिक समय और उपकरणों की जरूरत नहीं है। केवल 6 मिनट निकालिये और फिट रहिये।
6 Minute Exercise

जंपिंग जैक (2 मिनट)

यह वर्कआउट बहुत ही आसान है और इसमें पूरे शरीर को फायदा मिलता है। अगर आप फूल बॉडी वर्कआउट करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्‍पों में से एक है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जायें, फिर ऊपर उछलते हुए हाथों को ऊपर उठायें और पैरों को फैलायें, नीचे आने के बाद सामान्‍य स्थिति में आ जायें। इस व्‍यायाम को 2 मिनट तक करें। इसके बाद 10 सेकेंड तक आराम करें।

पुश-अप्‍स (1 मिनट)

सीने और कंधे को चौड़ा करने के साथ यह हाथों को मजबूत बनाकर पेट की मांसपेशियों के लिए भी एक बेहतर वर्कआउट है। अपने 6 मिनट के वर्कआउट में इसे भी एक मिनट कीजिए। इसे करते वक्‍त ध्‍यान रखें कि जब आप ऊपर की तरफ जायें तब सासों को अंदर खींचे और नीचे आते वक्‍त सांसों को बाहर कीजिए। एक मिनट तक इसे करने के बाद 10-15 सेकेंड तक आराम करें।

स्‍क्‍वैट्स (2 मिनट)

अपने 6 मिनट के वर्कआउट में पैर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए 2 मिनट तक स्‍क्‍वैट्स करें। स्‍क्‍वैट्स आपकी कमर घुटनों और पैर की मांसपेशियों के लिए लाभकारी होता है। इसे करने के लिए सीधे खड़ें हो और पैरों के बीच में थोड़ा अंतर रखें। दोनों हाथों को उठाये और अपने कंधों के सामने ले आएं। अब घुटनों पर हल्‍का से भार देते हुए ठीक उसी तरह बैठने का प्रयास करें जैसे कुर्सी पर बैठते हैं। इस दौरान कमर सीधी रखें। इसे करने के बाद भी 10-15 मिनट तक आराम करें।

ट्राइसेप्‍स डिप (1 मिनट)

इसे करने के लिए आप कुर्सी की मदद ले सकते हैं। हाथों के साथ जांघों की मांसपेशियों के लिए यह वर्कआउट बहुत फायदेमंद है। इसे करने के दौरान आपके शरीर का पूरा भार हाथों पर आ जाता है। जब भी आप ऊपर नीचे होते हैं तब दबाव हाथों के साथ पैरों पर भी होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे भी एक मिनट तक करें।  अपने शरीर को फिट रखने और बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है नियमित व्‍यायाम करें, इसके लिए आप अगर घंटों नहीं निकाल सकते हैं तो केवल 6 मिनट जरूर निकालें।
10 मिनट व्‍यायाम

स्‍पाइन स्‍ट्रेचिंग

इस व्‍यायाम को करने से आपकी रीढ की हड्डी लचीली होती है, और कमर दर्द की शिकायत नहीं होती। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जायें, फिर अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जायें। आगे की तरफ झुकते हुए अपने को‍हनियों से घुटनों को छूने की कोशिश करें, फिर सामान्‍य स्थिति में आयें। इस क्रिया को 10-12 बार दोहरायें।

पुशअप्‍स

सीने को चौड़ा बनाने के साथ बाजुओं को मजबूत बनाने के लिए पुशअप्‍स कीजिए। यह बहुत ही आसान व्‍यायाम है और इसे आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। पुशअप्‍स करते वक्‍त अपने शरीर के पोस्‍चर का ध्‍यान रखें। यह व्‍यायाम सीने और हाथों के साथ पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

क्रंचेज

पेट की मांस‍पेशियों और पेट की चर्बी को दूर करने के लिए नियमित रूप से पुरुषों को क्रंचेज करना चाहिए। सामान्‍य क्रंचेज अगर आपकी चर्बी को कम करने में कारगर न हो तो बाइसिकिल क्रंचेज आजमायें। क्रंचेज करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जायें, अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें और ऊपर उठते वक्‍त सिर को उठाने में इससे मदद लें। पैरों को थोड़ामोड़कर क्रेंचेज करें। शुरूआत में इसके 20-20 के तीन सेट करें धीरे-धीरे इसे बढ़ा दें।

स्‍क्‍वैट्स

यह जांघों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। स्‍क्‍वैट्स करने से पैर मजबूत रहता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जायें, फिर अपने दोनों हाथों को सीधा करके आगे कर लें, फिर लगभग 90 डिग्री तक नीचे झुकें और फिर सामान्‍य स्थिति में आयें।

Viagra Alternative-इस लाल फल ज्यूस पीने से, सेक्स पावर हो जायेगी दुगुनी

By With No comments:

Viagra Alternative-इस लाल फल ज्यूस पीने से, सेक्स पावर हो जायेगी दुगुनी

एक अध्ययन में पता चला है कि अनार का ज्यूस पीने से सेक्स डिजायर बढती है और स्मरण शक्ति भी तीव्र होती है. इस शोध को क्वीन माग्रेट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अंजाम दिया. शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि आप रोज अनार का ज्यूस पीते हैं तो आपको वियाग्रा की जरूरत नहीं पडेगी. शोध में पाया गया कि अनार का ज्यूस पीने से टेस्टास्टेरॉन हार्मोन की मात्रा बढती है जो कि मनुष्य की सेक्स इच्छा को जागृत करता है. 
Viagra Alternative

अनार का ज्यूस पीने से टेस्टास्टेरॉन की मात्रा 16 से 30 प्रतिशत तक बढ जाती है. इसके लिए शोधकर्ताओं ने 21 से 64 साल के 58 लोगों पर एक अध्ययन किया.अध्ययन में पता चला कि रोज अनार के ज्यूस का सेवन करने से सेक्स की इच्छा के साथ उसकी स्मरण शक्ति और मूड भी ठीक रहता है. अनार का ज्यूस सिर्फ पुरूषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है.