Showing posts with label Knowledgeable Post. Show all posts
Showing posts with label Knowledgeable Post. Show all posts

Monday, April 3, 2017

All Banks Balance Enquiry Toll Free Numbers

By With 1 comment:

All Banks Balance Enquiry Toll Free Numbers मिसकॉल करके कैसे पता करें बैंक बैलेंस


Banks Balance Enquiry Toll Free Numbers



  • पंजाब नेशनल बैंक (Panjab National Bank) – 18001802222 or 01202490000
  • आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) – 02230256767, अंतिम तीन लेनदेनों के लिए – 02230256868
  • ऐक्स‍िस बैंक‍ (Axis Bank) – 18004195959, Mini Statement  के लिए – 18004196969
  • आंध्रा बैंक (Andhra Bank) – 09223011300
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) – 09223011311
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) – 18002703333, अंतिम तीन लेनदेनों के लिए – 18002703355
  • स्टेट बैंक ऑफ़ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ)- 09223766666, मिनी स्टेटमेंट के लिए – 09223866666| SBBJ की SMS सर्विस के लिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए| अगर आपका मोबाइल नंबर SBI में रजिस्टर्ड नहीं हैं तो आपको SMS के द्वारा अपना मोबाइल रजिस्टर्ड करना होगा| मोबाइल रजिस्टर्ड करने के लिए “REGSBBJ <space> Account Number” लिखकर 09223488888 पर SMS भेजें|
  • यस बैंक (Yes Bank) – 09840909000
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) – 9223866666, मिनी स्टेटमेंट के लिए – 09223866666 | SBI की SMS सर्विस के लिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए| अगर आपका मोबाइल नंबर SBI में रजिस्टर्ड नहीं हैं तो आपको SMS के द्वारा अपना मोबाइल रजिस्टर्ड करना होगा| मोबाइल रजिस्टर्ड करने के लिए “REG<space>your account number” लिखकर 09223488888 पर SMS भेजें|
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) – 09223920000, Mini Statement के लिए – 09223921111
  • यूको बैंक (UCO Bank) – 09278792787
  • विजया बैंक (Vijaya Bank) – 18002665555, अंतिम 7 लेनदेनों के लिए – 18002665556
  • आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) – 18008431122, मिनी स्टेटमेंट के लिए – 18008431133
  • इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) – 09224150150
  • धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) – 08067747700
  • बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) – 09015135135
  • सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank) – 09664552255 or 08067006979
  • केनरा बैंक (Canara Bank) – 09015483483, Last 5 Transaction के लिए – 09015734734
  • कोटक महींद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) – 18002740110
  • भारतीय महिला बैंक (Bharatiya Mahila Bank) -09212438888
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) – 09222250000
  • कर्नाटका बैंक (Karnataka Bank) -18004251445, मिनी स्टेटमेंट के लिए – 18004251446
  • इंडियन बैंक (Indian Bank) – 09289592895



  • USSD Mobile Banking Numbers




    • *99*41# – State Bank of India.
    • *99*42# – Punjab National Bank.
    • *99*43# – HDFC Bank.
    • *99*44# – ICICI Bank.
    • *99*45# – AXIS Bank.
    • *99*46# – Canara Bank.
    • *99*47# – Bank Of India.
    • *99*48# – Bank of Baroda.
    • *99*49# – IDBI Bank.
    • *99*50# – Union Bank of India.
    • *99*51# – Central Bank of India.
    • *99*52# – India Overseas Bank.
    • *99*53# – Oriental Bank of Commerce.
    • *99*54# – Allahabad Bank.
    • *99*55# – Syndicate Bank.
    • *99*56# – UCO Bank.
    • *99*57# – Corporation Bank.
    • *99*58# – Indian Bank.
    • *99*59# – Andhra Bank.
    • *99*60# – State Bank Of Hyderabad.
    • *99*61# – Bank of Maharashtra.
    • *99*62# – State Bank of Patiala.
    • *99*63# – United Bank of India.
    • *99*64# – Vijaya Bank.
    • *99*65# – Dena Bank.
    • *99*66# – Yes Bank.
    • *99*67# – State Bank of Travancore.
    • *99*68# – Kotak Mahindra Bank.
    • *99*69# – IndusInd Bank.
    • *99*70# – State Bank of Bikaner and Jaipur.
    • *99*71# – Punjab and Sind Bank.
    • *99*72# – Federal Bank.
    • *99*73# – State Bank of Mysore.
    • *99*74# – South Indian Bank.
    • *99*75# – Karur Vysya Bank.
    • *99*76# – Karnataka Bank.
    • *99*77# – Tamilnad Mercantile Bank.
    • *99*78# – DCB Bank.
    • *99*79# – Ratnakar Bank.
    • *99*80# – Nainital Bank.
    • *99*81# – Janata Sahakari Bank.
    • *99*82# – Mehsana Urban Co-Operative Bank.
    • *99*83# – NKGSB Bank.
    • *99*84# – Saraswat Bank.
    • *99*85# – Apna Sahakari Bank.
    • *99*86# – Bhartiya Mahila Bank.
    • *99*87# – Abhyudaya Co-Operative Bank.
    • *99*88# – Punjab & Maharashtra Co-operative Bank.
    • *99*89# – Hasti Co-Operative Bank.
    • *99*90# – Gujarat State Co-Operative Bank.
    • *99*91# – Kalupur Commercial Co-Operative Bank.

    Sunday, April 2, 2017

    Bina Internet Paytm Kaise Chalaye?

    By With No comments:

    बिना इंटरनेट ऐसे चलाये पेटीएम - Bina Internet Paytm Kaise Chalaye

    पेटीएम को इस्‍तेमाल करने के लिये आपको इंटरनेट कनेक्‍शन की कोई जरूरत नहीं है अब आप बिना इंटरनेट के भी पेटीएम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं - 
    • इसके लिये आपको पेटीएम का एक टोल फ्री नंबर 1800 1800 1234 अपने फोन से मिलाना होगा। 
    • यह वही नंबर होना चाहिये जिस पर आपने पहले पेटीएम को रजिस्‍टर किया गया हो। 
    • यहां सेे आप अपना 4 Digit Paytm PIN सेट कर सकते हैं, जिसे आप ऑफलाइन भुगतान के समय इस्‍तेेमाल कर सकते हैं। 
    • एक बार पिन सेट होने के बाद आप ऑफलाइन पेटीएम इस्‍तेमाल कर पायेंगे
    • किसी को पेमेंट भेजने के लिये आपको टोल फ्री नंबर 1800 1800 1234 मिलाना है
    • अब जिसको पेमेंट भेजना है उसका मोबाइल नंबर टाइप करना है, फिर धनराशी जो आपको भेजनी है और अपना पिन टाइप करना है
    • ऐसा करने सेे आपके पेटीएम ई वॉलेट (E-Wallet) से पैसा उस व्‍यक्ति केे ई वॉलेट (E-Wallet) में ट्रांसफर हो जायेगा।

    Monday, March 6, 2017

    अनपढ़ लोग भी बिना कैश के पेमेंट कर पाएंगे जाने कैसे? Knowledgeable Post

    By With No comments:

    अनपढ़ लोग भी बिना कैश के पेमेंट कर पाएंगे जाने कैसे? Knowledgeable Post


    केंद्र सरकार ने सभी बैंकों से कहा है कि वे फाइनैंशल ट्रांजैक्शन्स के लिए फिंगरप्रिंट्स वाले 'आधार पे' को इस महीने के अंत तक लॉन्च करें। इसके साथ ही सभी बैंकों से यह भी कहा गया है कि वे भीम ऐप में 'पे टू आधार' फीचर को 31 मार्च से पहले जोड़ लें। एसबीआई और पीएनबी को इसके लिए केवल इस हफ्ते का ही समय दिया गया है।
    भीम ऐप में इस फीचर के जुड़ जाने से पेमेंट केवल 12 अंकों के आधार नंबर डालने से हो जाएगी। इस के जरिए गरीब और ग्रामीण इलाकों में भी 'लेस कैश सिस्टम' को बढ़ावा दिया जा सकेगा। इसके जरिए अनपढ़ लोग भी बिना कैश के पेमेंट कर पाएंगे।
    सरकार ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द आधार और मोबइल नंबर के जरिए पेमेंट सिस्टम को तैयार करे। जानकारों का मानना है कि 'आधार पे' सभी तरह के ऑनलाइन और कार्ड ट्रांजैक्शन्स की जगह ले लेगा जिसमें पासवर्ड और पिन डालना जरूरी होता है।

    Thursday, March 2, 2017

    ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के लिए क्या करे ?

    By With No comments:

    Apply Online Pan Card

    पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आपको किसी को ज्यादा पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपने अपना आधार कार्ड बनवाया है तो आप अपने घर पर बैठें की अपने पैन कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हो। आपको इसके लिए कहीं पर भी भटकने की जरूरत नहीं होगी।

    देखा जाये तो आपका पैन कार्ड बहुत ही मूल्यवान डोकोमेेंट है। आप अपने पैन कार्ड को कई प्रकार से यूज कर सकते हो। लेकिन आपको पता हो तो इसको मैंन इस्तेमाल आपके टैक्स भरने में होता है यह आपके बैंक खाते के साथ जोडा जाता है। इसलिए दूसरे कागजों की तरह यह भी महत्व रखता है।
    ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के लिए क्या करे ?

     Online Pan Card Website

    अगर आपको पैन कार्ड बनवाना है तो आप इस साईट ( https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html ) पर जाये और वहां पर जाकर अपने पैन कार्ड के लिए Apply कर दें। इसमें apply करते समय आपको अपना आधार कार्ड भी साथ में ही वैरिफाई करवाना पडेगा। जिसके बाद ही आप फार्म को भर सकते हैं।

    Step For Apply Online Pan Card

    जब आप फार्म भरो तो इसमें आप अपना ओरिजिनल फोटो अपलोड करें और साथ में अपने आधार कार्ड को भी स्कैन करके अपलोड कर दें। आपको बता दें की पैन कार्ड की कुछ फीस लगती है जो आपको फार्म भरने के बाद जमा करनी होती है। आप इसको ऑनलाईन ही काट सकते हो। इस तरह से आप पैन कार्ड को बहुत जल्दी पा सकते हो।

    Monday, January 9, 2017

    बहुत काम की हैं ये 13 यूनीक वेबसाइट्स- Knowledgeable Post

    By With No comments:

    Some Most important websites List

    1. Zamzar.com
    एक फाइल को दूसरी फाइल में कन्वर्ट करना है तो इसे ट्राई करें। साइनअप करने की भी जरूरत नहीं है। 1200 तरह की फाइल्स को कन्वर्ट किया जा सकता है। अगर आपके पास ऐसा फॉरमैट है जो साइट पर कन्वर्ट नहीं हो रहा, आप उसे इन्हें ईमेल कर दीजिए और वे इसे कन्वर्ट करने की कोशिश करेंगे। 50 MB से बड़े साइज की फाइल फ्री वर्जन में आप अपलोड नहीं कर सकते, यह बात ध्यान रखनी होगी। फाइल बड़ी है तो पेड सर्विस लेनी होगी।
    बहुत काम की हैं ये 13 यूनीक वेबसाइट्स- Knowledgeable Post

    2. Mailinator.com
    इन दिनों लगभग सभी वेबसाइट्स आपको साइन-अप करने के लिए ईमेल अड्रेस इस्तेमाल करने को कहती हैं। वे साइट्स आपकी ईमेल आईडी को अन्य सर्विसेज के साथ शेयर करेंगी या नहीं, इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। अगर उन्होंने शेयर कर दी तो आपके मेलबॉक्स में स्पैम्स की बाढ़ आ जाएगी। इसलिए Mailnator सर्विस का इस्तेमाल करके आप ऐसा ईमेल अड्रेस बना सकते हैं, जो कुछ ही घंटों बाद नष्ट हो जाता है। आप टेंपररी ईमेल के जरिए साइनअप करके अपना अकाउंट ऐक्टिवेट कर सकते हैं। स्पैम की चिंता किए बगैर आप ऐसा कई बार कर सकते हैं। आप कितने ईमेल अड्रेस बना सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके जरिए आप मेल सिर्फ रिसीव कर पाएंगे, सेंड नहीं।

    3. PrivNote.com
    कई बार आप किसी निजी जानकारी को किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं, मगर सेफ्टी की चिंता होती है। जैसे कि मान लीजिए किसी को एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड या ईमेल अड्रेस वगैरह बताना हो। ऐसी स्थिति में SMS, चैट या ईमेल का इस्तेमाल करना पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसलिए आप PrivNote का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए आप ईमेल या चैट के जरिए टेक्स्ट नोट भेज सकते हैं, जो सामने वाले द्वारा पढ़ लिए जाने के बाद डिलीट हो जाता है। आप नोट को एनक्रिप्ट भी कर सकते हैं।

    4. Disposablewebpage.com
    ईमेल अड्रेस की ही तरह आप टेंपररी वेबपेज भी बना सकते हैं। जन्मदिन, शादी या रीयूनियन वगैरह के लिए पेज बनाना है तो टेंपररी वेबपेज बनाना ठीक रहता है। आपको बस साइनअप करके अपना पेज बनाना है। कोडिंग की भी जरूरत नहीं है, आइकॉन के जरिए आप पेज क्रिएट कर सकते हैं। टेक्स्ट, फोटो, विडियो और लोकेशन वगैरह आप इसमें ऐड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने दोस्तों वगैरह के साथ वेबपेज का लिंक शेयर कर सकते हैं। 90 दिन बाद यह पेज अपने आप डिलीट हो जाता है।

    5. SimplyNoise & ASoftMurmur
    किसी काम पर फोकस करना हो तो ये वेबसाइट्स आपकी मदद करेंगी। ये फ्री में आपको बहुत सारे ऐंबियंट साउंड ऑफर करती हैं। आप नॉइज़ सिलेक्ट करके ऑडियो लेवल और स्लीप टाइमर ऑप्शन वगैरह सेट कर सकते हैं। asoftmurmur पर आप बारिश, लहरों, पक्षियों और कॉफी शॉप तक के साउंड को चुन सकते हैं। दोनों वेबसाइट्स के ऐंड्रॉयड और iOS ऐप्स भी हैं।

    6. ManualsLib.com
    जब आप कोई नया प्रॉडक्ट खरीदते हैं, हो सकता है कि इसमें यूजर मैनुअल न हो। यह भी हो सकता है कि आपने वह फेंक दी हो या गुम हो गई हो। ऐसे में आप ManualsLib.com में जाकर विभिन्न डिवाइसेज की कैटिगरी में जाकर अपने डिवाइस या प्रॉडक्ट को सर्च कर सकते हैं। उसकी मैन्युअल आपके सामने होगी। आप उसे प्रिंट भी कर सकते हैं।
    7. Newsmap.jp
    क्या आपको कभी ऐसे सिंगल पेज की जरूरत महसूस हुई है जहां पर आप लेटेस्ट और ट्रेडिंग न्यूज को एक ही जगह पा सकें?Newsmap यही काम करता है। यह आपको हेडलाइन्स दिखाता है और हर कैटिगरी के हिसाब से अलग रंग में दिखाता है। आप इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं। हेडलाइन बॉक्स का साइज बताता है कि न्यूज कितनी ट्रेंड हो रही है। अगर आप कोई आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो आपको किसी हेडलाइन पर क्लिक करना होगा और आर्टिकल नए टैब में खुल जाएगा।

    8. AccountKiller.com
    ज्यादातर सोशल नेटवर्क वेबसाइट्स अकाउंट क्लोज करने की प्रक्रिया को जटिल बनाकर रखती हैं। अगर आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट करना चाहते हैं तो AccountKiller.com पर जाएं। यह आपको बताएगी कि कौन सी वेबसाइट से अकाउंट हटाना कितना मुश्किल है। क्लिक करने पर यह डिऐक्टिवेशन के लिए डायरेक्ट लिंक दे देता है।

    9. TwoFoods.com
    अगर आप अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और यह देखना चाहते हैं कि आप कितनी कैलरीज़ ले रहे हैं, TwoFoods.com आपके लिए ही है। इसमें एक पेज का इंटरफेस है, जो अलग-अलग तरह के खाने की कैलरीज़ के बारे में बताता है। आप किसी डिश का नाम इनपुट कीजिए और यह उसमें मौजूद कैलरीज़, कार्ब, फैट्स और प्रोटीन की जानकारी दे देगा। भारतीय व्यंजनों के लिए यह मिलते-जुलते व्यंजनों को सजेस्ट करता है, जिससे आपको कुछ आइडिया मिल जाए।

    10. Pdfunlock.com
    कुछ PDF फाइल्स प्रॉटेक्टेड होती हैं। अगर आपके पास प्रॉटेक्टेड फाइल का पासवर्ड भी है, तब भी आप इसमें बदलाव नहीं कर पाएंगे। प्रॉटेक्शन को रिमूव करने के लिए PDUnlock पर जाएं, पासवर्ड डालकर अनलॉक करें और यह वेबसाइट आपको अनप्रॉटेक्टेड PDF डाउनलोड करने को दे देगी।यह सर्विस फ्री है और आप इसे पेपाल के जरिए डोनेट कर सकते हैं। इसी तरह आप pdfmerge.com, splitpdf.com और pdfprotect.net को भी ट्राई कर सकते हैं।

    11. Savr.com
    हम सभी कई सारे डिवाइसेज पर काम करते हैं, मगर उनके बीच फाइल्स को शेयर करना आसान नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि यूएसबी ड्राइव के बिना या खुद को ही ईमेल भेजे बिना फाइल्स शेयर की जा सकें तो Savr.com को ट्राई करें। यह आपको कॉमन क्लिपबोर्ड और कॉमन स्पेस देता है, जहां आप फाइल्स स्टोर कर सकते हैं। यह पीसी और मोबाइल पर भी काम होती है। 25 MB तक की फाइल्स शेयर की जा सकती हैं।

    12. Printfriendly.com
    कभी ब्राउजर से किसी वेबपेज को डायरेक्ट प्रिंट करने की कोशिश की है? अजीब सा प्रिंट आता है, जिसमें तस्वीरें, लिंक वगैरह नजर आते हैं। अगर आप चाहते हैं कि मुख्य टेक्स्ट ही प्रिंट हो, इसके लिए आपको उस पेज का URL लेकर Printfriendly.com में पेस्ट करना होगा। कुछ ही सेकंड्स में यह प्रिंटेबल पेज दिखा देता है, जहां से आप प्रिंट दे सकते हैं। Firefox, Chrome, Internet Explorer और Safari के लिए प्रिंटफ्रेंडली के एक्सटेंशन भी उपलब्ध हैं।

    13. Spreeder.com
    अगर आप जल्दी-जल्दी सबकुछ पढ़ना शुरू कर दें तो बहुत सी जानकारी जुटा पाएंगे। पढ़ने की स्पीड अभ्यास से बढ़ाई जा सकती है। Spreeder.com पर आप किसी टेक्स्ट का हिस्सा पोस्ट कीजिए। यह एक-एक शब्द आपके सामने डिस्प्ले करना शुरू कर देगा, जिसे आप पढ़ सकते हैं। आप टेक्स्ट वगैरह को कस्टमाइज कर सकते हैं और अपनी स्पीड माप सकते हैं। स्पीड वगैरह को भी अजस्ट कर सकते हैं। इस तरह आप किसी भी पैरा को जल्दी पढ़ सकते हैं।