Showing posts with label भारत यात्रा. Show all posts
Showing posts with label भारत यात्रा. Show all posts

Wednesday, March 15, 2017

Travel Guide- "कम ख़र्च में कब और कहा घूमे"

By With 1 comment:

कम ख़र्च में कब और कहा घूमे

कौन से हॉलिडे डेस्टिनेशन पर किस महीने में जाना समझदारी भरा रहेगा. और कम खर्च में आप बहुत अच्छी अछि अच्छी जगह घूम सकते है
Travel Guide- "कम ख़र्च में कब और कहा घूमे"

जनवरी- अगर आप शून्य से नीचे वाले तापमान झेल सकते हैं, तो जनवरी में लद्दाख का रुख करें

फरवरी- फरवरी में असम की संस्कृति की झलक देने वाले मठ और म्यूजियम के सा‌थ कुदरती खूबसूरती का नजारा अच्छा रहेगा.

मार्च-  के समय जाती ठंड में राजस्‍थान के हिल स्टेशन माउंट आबू का मजा लिया जा सकता है. इस महीने में आप पटोत्सव और सस्ते होटल का भी मजा ले सकते हैं. 
अप्रैल में आपको न सर्दियों वाले टूरिस्ट की भीड़ मिलेगी और न ही गर्मियों से परेशानी. ऐसे में आप उत्तराखंड की पहाडियों की ओर रुख करें.
मई- सफारी घूमने के लिए गर्मियों से बेहतर कोई मौसम नहीं तो मई के महीने में मध्यप्रेश के बांधवगढ़ का रोचक नजारा जरूर देखें. आप यहां जंगल के राजा को आसानी से देख सकते हैं. साथ ही आधे दामों में होटल मिलेंगे.
जून- में गर्मियों से बचने के लिए ज्‍यादातर लोग मनाली, शिमला जैसी जगह जाते हैं. लेकिन अरुणाचल प्रदेश के दिरंग में बिना भीड़भाड़ के आपको वही खूबसूरती मिलेगी.
जुलाई के मानसून में गोवा का नजारा दुनिया में सबसे अलग दिखता है. इसके कुछ महीने बाद यहां लोगों की बाढ़ आती है. इसके अलावा इस मौसम में स्‍थानीय स्पा आपको आयुर्वेद का जादू देते हैं.
अगस्त- नवंबर से फरवरी के बीच चलने वाले पीक सीजन से अलग अगस्त में उदयपुर आपको एक खास अहसास दे सकता है.
सितंबर- में केरल का बारिश और आयुर्वेदिक हेल्‍थ पैकेज आपके बजट में रहेगा. शहरी तनाव से दूर यहां आपको सुकून मिलेगा और साथ ही डिस्काउंट भी.
अक्टूबर-  में बारिश विदा लेती है, और पहाड़ियां हरी-भरी रहती हैं. ऐसे में हिमाचल की वादियों में ना गर्मियों की भीड़ मिलेगी और ना मानसून की परेशानी. सबसे अच्छी बात है कि होटल रूम 30% तक सस्ते मिल जाएंगे.
नवंबर के मध्य में देश के ज्‍यादातर हिस्सों को सर्दियां अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं. ऐसे में उन पहाड़ियों का नजारा लें, जहां खूबसूरती हर तरफ बसती है. ऐसी ही जगह है सिक्किम.
दिसंबर- का महीना देश के ज्यादातर हिस्सों के लिए पीक सीजन है, जबकि जम्मू कश्मीर, हिमाचल, अरुणाचल और उत्तराखंड में जोरदार बर्फबारी रहती है. ऐसे में महंगाई के चलते घूमने के बारे में सोचना बेवकूफी हो सकती है.

Wednesday, November 2, 2016

Tanot Mata Temple Jaisalmer 'युद्ध की देवी' का मंदिर- Knowledgeable Post

By With No comments:

Tanot Mata Temple Jaisalmer

जैसलमेर जिले में पाकिस्तान से सटी सीमा पर बना 1200 वर्ष पुराना तनोट माता मंदिर अपने आप में अद्भुत है।ये मंदिर आस्था के साथ-साथ भारत-पाक के 1965 व 1971 के युद्ध का गवाह भी है। इनाडुडंडिया के अनुसार भारतीय सैनिकों का विश्वास है कि युद्ध के समय में तनोट माता ही हमारी रक्षा करती है। इस मंदिर में बीएसएफ के जवान भजन भी गाते हैं। 
Tanot Mata Temple Jaisalmer 'युद्ध की देवी' का मंदिर- Knowledgeable Post
इस मंदिर से भारत-पाक युद्ध की कई अनोखी यादें जुड़ी हुई हैं। इस मंदिर की अनोखी बात यही है कि सिर्फ भारतीय जवानों के लिये ही नही बल्कि पाक सैनिक भी इस मंदिर में अपनी आस्था रखते हैं। इस क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को परास्त कराने में तनोट माता की भूमिका को भी अहम माना जाता है।यहां मान्यता है कि माता ने सैनिकों की मदद की और पाकिस्तानी सेना को पीछे हटना पड़ा। इस घटना की याद में तनोट माता मंदिर में बने एक छोटे से संग्रहालय में आज भी पाकिस्तान द्वारा दागे गये जीवित बम रखे हुए हैं। शत्रु ने तीन अलग-अलग दिशाओं से तनोट पर भारी आक्रमण किया। दुश्मन के तोपखाने जबरदस्त आग उगलते रहे। तनोट की रक्षा के लिए मेजर जय सिंह की कमांड में ग्रेनेडियर की एक कंपनी और सीमा सुरक्षा बल की दो कंपनियां दुश्मन की पूरी ब्रिगेड का सामना कर रही थीं। 1965 की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना कि तरफ से गिराए गए करीब 3000 बम भी इस मंदिर पर खरोंच तक नहीं ला सके, यहां तक कि मंदिर परिसर में गिरे 450 बम तो फटे तक नहीं।

पाक सेन तनोट पर कब्जा करना चाहती थी। अगर पाक सेना वहां अपना कब्जा कर लेती तो वहां वह अपना दावा कर सकती थी। इसलिये दोनों ही सेनाओं के लिये तनोट माता मंदिर एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है।
पाक से युद्ध के दौरान जब दुश्मन की जबरदस्त आग उगलती तोपों ने तनोट को तीनों ओर से घेर लिया था और तनोट की रक्षा के लिये भारतीय सेना की कमान संभाले मेजर जयसिंह के पास सीमित संख्या में सैनिक और असलाह था। शत्रु सेना ने इस क्षेत्र पर कब्जा करने के लिये तनोट से जैसलमेर की ओर आने वाले मार्ग में स्थित घंटियाली के आस-पास तक एंटी टैंक माईन्स लगा दिये थे ताकि भारतीय सेना की मदद के लिये जैसलमेर के सड़क मार्ग से कोई वाहन या टैंक इस और न आ सके।

पाक सैनिकों ने तनोट माता मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में करीब तीन हजार गोले बरसाये, लेकिन इनमें से अधिकांश अपना लक्ष्य चूक गये इतना ही नहीं पाक सेना द्वारा मंदिर को निशाना बनाकर करीब 450 गोले बरसाये गये लेकिर माता के चमत्कार से एक भी बम नहीं फटा और मंदिर को खरोंच तक नहीं आई और फिर माता के इन चमत्कारों से बढ़े भारतीय सेना के हौंसलों ने पाक सैनिकों को वापिस लौटने पर मजबूर कर दिया। इस घटना के गवाह के तौर पर आज भी मंदिर परिसर में 450 तोप के गोले रखे हुए हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिये भी ये आकर्षण का केन्द्र हैं।इस मंदिर की देख-रेख खुद बीएसएफ के जवान करते हैं। इस मंदिर की महिमा को देखते हुए बीएसफ जवानों ने यहां अपनी चौकी बनायी है। इस मंदिर की सफाई से लेकर पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं के लिये सुविधाएं जुटाना भी बीएसएफके जवान ही संभालते हैं मंदिर की व्यवस्थाओं के अलावा ये जवान धर्मशालाएं, स्वास्थ्य कैम्प और दर्शनार्थियों के लिये वर्ष पर्यन्त निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी करते हैं। नवरात्र के दिनों में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जाती है।


India's Top Most Beautiful Places- Knowledgeable Post

By With No comments:

India's Top Most Beautiful Places


जोधपुर
अक्टूबर-नवंबर के दौरान जोधपुर घूमने के लिए सबसे बढ़िया वक्त है क्योंकि इस वक्त न तो सूरज की तेज़ तपिश होती है न ही सर्द हवाओं कि ठिठुरन. गुलाबी ठंड जैसे खुशगवार मौसम में डेज़र्ट सफारी, किलों की सैर और यहां के तीखे-चटपटे पकवानों का लुत्फ उठाने का अलग मज़ा है। यहां मौजूद मेहरानगढ़ किले में 'वीर', 'डोर', 'आवारपन', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'द डार्क नाइट राइजेज' समेत कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अक्टूबर में यहां होने वाला राजस्थान इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल दुनियाभर में मशहूर है।
India's Top Most Beautiful Places- Knowledgeable Post
वर्कला बीच
वर्कला, दक्षिणी केरल में ऐसी एकमात्र जगह है जहां ऊंची चट्टानें अरब सागर से सटे मिलती हैं। यानी यहां पर्वत और सागर का लुत्फ एक साथ उठाया जा सकता है। यह सन बाथिंग और स्विमिंग के लिए बेस्ट स्पॉट है। लोग यहां वाटर स्पोर्ट्स और स्पा के मज़े लेने भी आते हैं। इसे पापनाशम बीच भी कहते हैं क्योंकि पहले यह जगह एक हिंदू प्रथा की वजह से भी प्रसिद्ध थी। सूर्यास्त के वक्त यहां के बीच पर मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं।

 दार्जलिंग
उत्तरी पश्चिम बंगाल में मौजूद दार्जलिंग को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। चाय के बगान, मोनास्ट्रीज़, टॉय ट्रेन की सवारी, ब्रिटिश काल का आर्किटेक्चर, रॉक गार्डेन और बर्फ की चादर में लिपटा कंचनजंगा पर्वत इस जगह को बेस्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन बनाते हैं।


पचमढ़ी  
म.प्र. के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी 1067 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। यहां का तापमान सर्दियों में 4.5 डिग्री से. तथा गर्मियों में अधिकतम 35 डिग्री से. होता है। यह मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां की विशेषता है कि आप यहां वर्ष भर किसी भी मौसम में जा सकते हैं। सतपुड़ा श्रेणियों के बीच स्थित होने के कारण और अपने सुंदर स्थलों के कारण इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यहां बसे घने जंगल, मदमाते जलप्रपात और पवित्र निर्मल तालाब हैं। यहां की गुफाएं पुरातात्विक महत्व की हैं क्योंकि यहां गुफाओं में शैलचित्र भी मिले हैं। यहां की प्राकृतिक संपदा को पचमढ़ी राष्ट्रीय उद्यान के रूप में संजोया गया है।

हम्पी कर्नाटक 
जब आप हम्पी का नाम सुनते हैं, तो आप तुरंत प्रसिद्ध अवशेषों के बीच विजयनगर के विशाल शहर की सुंदर वास्तुकला के बारे में सोचते हैं। विजयनगर साम्राज्य की राजधानी और शान से होयसल की परंपरागत वास्तुकला शैली को प्रदर्शित करता विजयनगर या हम्पी पत्थर की एक गाथा है।यहां सैलानियों के देखने लायक 500 से भी अधिक स्थान हैं और इनमें से 100 से भी अधिक स्थान हर साल हजारों सैलानियों को आकर्षित करते हैं। विट्ठल मंदिर का पत्थर का रथ विजयनगर के राजाओं की नक्काशीदार चट्टानों की परंपरा के प्रतीक के रुप में खड़ा है और राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा अपने प्रतीक के रूप में अपनाया गया है।  

Friday, October 21, 2016

MATHURA- मथुरा में कम बजट घूमने वाली जगह

By With 6 comments:
मथुरा उत्तरप्रदेश प्रान्त का एक जिला है। मथुरा एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। मथुरा को श्रीकृष्ण जन्म भूमि के नाम से भी जाना जाता है। मथुरा के चारों ओर चार शिव मंदिर हैं- पूर्व में पिपलेश्वर का, दक्षिण में रंगेश्वर का और उत्तर में गोकर्णेश्वर का और पश्चिम में भूतेश्वर महादेव का मन्दिर है। प्रत्येक एकादशी और अक्षय नवमी को मथुरा की परिक्रमा होती है। देवशयनी और देवोत्थापनी एकादशी को मथुरा-गरुड गोविन्द्-वृन्दावन् की एक साथ परिक्रमा की जाती है|यह परिक्र्मा २१ कोसी या तीन वन की भी कही जाती है| वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को रात्रि में परिक्रमा की जाती है, जिसे वनविहार की परिक्रमा कहते हैं। 

दर्शनीय स्थल (शहर में)

  • प्रेम मंदिर वृन्दावन
  • कृष्ण जन्म भूमि
  • द्वारकाधीश मंदिर
  • इस्कॉन मंदिर
  • जामा मस्जिद
  • शाही मस्जिद ईदगाह्
  • दोला मोला घाट
  • मथुरा संग्रहालय
  • विश्राम घाट
  • जय गुरुदेव मंदिर
  • दाऊजी बड़े मदन मोहनजी मंदिर बंगाली घाट

दर्शनीय स्थल (मथुरा से वृन्दावन की ओर)

  • पागल बाबा का मंदिर
  • बाँकेबिहारी मंदिर
  • श्री गरुड् गोविन्द मन्दिर, शाडान्ग वन (छटीकरा)
  • शांतिकुंज
  • बिडला मंदिर 
  • राधावल्लभ मंदिर 
  • राधावल्लभ मंदिर

दर्शनीय स्थल (मथुरा से गोकुल की ओर)

  • ठकुरानी घाट
  • नवनीतप्रिया जी का मंदिर
  • रमण रेती
  • ८४ खम्बे
  • बल्देव
  • [बह्मांड घाट ] महावन
  • चिंताहरण महादेव महावन

दर्शनीय स्थल (मथुरा से गोवर्धन की ओर)

  • गोवर्धन
  • जतीपुरा
  • बरसाना
  • नंदगाँव
  • कामवन
  • लोहवन

Wednesday, October 19, 2016

Jammu Top Tourist Places- जम्मू जा रहे है तो इन जगहों पे जाना न भूले

By With No comments:

Jammu Tourist Places- जम्मू जा रहे है तो इन जगहों पे जाना न भूले ये है जम्मू की फेमस जगह


jammu tourist places with pictures

1. Vaishno Devi Mandir

2. Bahu Fort

3. Nandini Wildlife Sanctuary

4. Machail Mata

5. Amar Mahal Palace Museum

6. Mansar And Surinsar Lakes

7. Dogra Art Museum

8. Bawey Wali Mata Temple

9. Raghunath Temple

Tuesday, October 18, 2016

Uttarakhand 11 Best Tourist Places- उत्तराखंड में कब कहा और कैसे जाये?

By With 15 comments:

Uttarakhand 11 Best Tourist Places

 उत्तराखंड में कब कहा और कैसे जाये?

उत्तराखंड को ईश्वर की धरती या देवभूमि के नाम से जाना जाता है। दून वैली पर बसा देहरादून इसकी राजधानी है, हिंदुओं की आस्था के प्रतीक चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यहीं स्थित हैं। उत्तर का यह राज्य गंगा और यमुना समेत देश की प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है। उत्तराखंड, वैली ऑफ फ्लॉवर (फूलों की घाटी) का भी घर है, जिसे यूनेस्को ने विश्व विरासत की सूची में शामिल किया है।नैनीताल, उत्तर-काशी, मसूरी और चमौली जैसे उत्तर भारत के लगभग सभी प्रमुख हिल स्टेशन उत्तराखंड में ही हैं।हिल स्टेशनों की सुरम्यता के साथ-साथ धार्मिक महत्व के स्थान होने के कारण देश और दुनियाभर के लोग यहां आते हैं।
Uttarakhand Best Tourist Places
उत्तराखंड अपने हिल स्टेशनों मसूरी, चोपटा, अल्मोड़ा, नैनीताल, धनौल्टी, लैंसडाउन, वैली ऑफ फ्लॉवर और सत्तल के लिए प्रसिद्ध है। ये भारत के कुछ अनुपम हिल स्टेशन हैं, वैली ऑफ फ्लॉवर में तो 250 प्रकार के फूलों की प्रजातियां हैं जो आंखों को सुकून देते हैं।भगवान शिव के और अनेक पवित्र मंदिरों के कारण उत्तराखंड हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों में गिना जाता है। बद्रीनाथ और केदारनाथ, दो ऐसे तीर्थस्थल हैं, जो यहां सदियों पहले से हैं। बद्रीनाथ चार धामों में से एक है और सबसे पवित्र स्थलों में से है। केदारनाथ भी बद्रीनाथ जितना ही पवित्र और दर्शनीय स्थल है। यहां प्राचीन शिव मंदिर है, जहां 12 ज्योर्तिलिंग में से एक शिवलिंग विराजमान हैं। गंगोत्री धरती का वह स्थान है, जिसे माना जाता है कि गंगा ने सबसे पहले छुआ। देवी गंगा यहां एक नदी के रूप में आई थीं। यमुनोत्री यमुना नदी का स्रोत है और इसके पश्चिम में पवित्र मंदिर है। हरिद्वार गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह हिंदुओं का प्राचीन तीर्थस्थल है। ऋषिकेश सभी पवित्र स्थानों के लिए प्रवेश द्वार है। घूमने लायक जगह उत्तराखंड में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों की सूची में रखा जा सकता है।

इन प्रमुख स्थानों पर जरूर घूमना चाहिए
बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, पंच केदार, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, राजाजी नेशनल पार्क, ऋषिकेश, हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, रूपकुंड, औली, नंदा देवी और गोमुख।

उत्तराखंड खूबसूरत पर्यटन स्थलों के अलावा कई दिलचस्प गतिविधियों का केंद्र भी है। इनमें औली में स्कीइंग की सुविधा, उत्तराखंड में कैंप लगाना, हेमकुंड साहिब में ट्रैकिंग, वैली ऑफ फ्लॉवर्स, ऋषिकेश में राफ्टिंग, माउंटेनिंग, रॉक क्लाइंबिंग, बर्ड वाचिंग, पैराग्लाइडिंग, वाइल्डलाइफ सफारी और गंगोत्री ग्लेशियर में ट्रैकिंग शामिल हैं।

कैसे पहुंचें

वायु मार्ग से
राज्य का सबसे महत्वपूर्ण हवाई अड्‌डा देहरादून में जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र में पंतनगर एयरपोर्ट है

रेल मार्ग से 
नैनीताल से 35 किमी. दूर काठगोदाम रेलवे स्टेशन है, यह नैनीताल को देहरादून, दिल्ली और हावड़ा से जोड़ता है। राज्य के पंतनगर, लालकुआं और हलद्वानी में भी रेल सुविधा उपलब्ध है। देहरादून और हरिद्वार राज्य के दो प्रमुख स्टेशन हैं, जो देश के अधिकतर शहरों और हिस्से से जुड़े हुए हैं। ऋषिकेश, रामनगर और कोटद्वार में भी रेल सुविधा उपलब्ध है।

बस मार्ग से 
सड़क मार्ग के लिए उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन बसें चलाता है। निजी ऑपरेटर भी बस, टैक्सी जैसी सुविधाएं देते हैं। राज्य के हर प्रमुख स्थान तक सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। 

घूमने का सर्वश्रेष्ठ समय- उत्तराखंड में घूमने का सर्वश्रेष्ठ समय मार्च से जून के बीच और सितंबर-अक्टूबर का महीना होता है।

ये हैं उत्तराखंड की 11  सबसे खूबसूरत जगहें

1 . देहरादून –  देहरादून उत्तराखंड की राजधानी जो हिमालय की तलहटी में स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ ये अद्भुत प्राचीन  वास्तु निर्माण के  लिए भी प्रसिद्ध है।देहरादून में घूमने की मुख्य  जगह –
  • Sahastradhara
  • Robber’s Cave
  • Tapovan
  • Rajaji National Park
  • Malsi Deer Park
  • Asan Barrage Water Sport Resort
  • Mindrolling Monastery
  • Tiger Falls
  • Tapkeshawar Temple
  • Forest Research Institute

2.नैनीताल – उत्तराखंड के झीलों के जिले  के रूप में जाना जानेवाला नैनीताल एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो की समुद्र तल से 1938 मीटर की ऊंचाई पर बसा है।नैनीताल में घूमने की मुख्य जगह –
  • Naini Lake
  • Eco Cave Gardens
  • Naina Peak
  • Thandi Sadak
  • Nainital Zoo
  • Himalayan View Point
  • Snow View
  • Horse Riding
  • Pangot and Kilbury Bird Sanctuary
  • Sonanadi Wildlife Sanctuary
  • Lands End
  • Tiffin Top
3.मसूरी – ‘पहाड़ियों की रानी’ मसूरी देखने लायक जगह है। इसकी खूबसूरत  हरी भरी पहाड़ियां और शक्तिशाली हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमाला दून घाटी जो की दक्षिणी दिशा में स्थित है, का एक मनोरम दृश्य प्रदान करते हैं। मसूरी में घूमने की मुख्य जगह-
  • Mussoorie Adventure Park
  • Camel’s Back Road
  • Jharipani Falls
  • Mussoorie Lake
  • Bhatta Falls
  • Children’s Lodge
  • Lal Tibba
  • Cloud’s End
  • Happy Valley
  • Company Garden
  • Kempty Falls
  • Benog Hill
  • Gun Hill
  • Christ Church
  • Sir George Everest’s House
  • Jwalaji Temple
  • The Mall (Mall Road)
4. ऋषिकेश – ऋषिकेश को  विश्व की योग की राजधानी भी कहते हैं।  ऋषिकेश शांति और साहसिक कार्य का मिश्रण है। ऋषिकेश  में घूमने की मुख्य जगह-
  • Triveni Ghat
  • Laxman Jhula
  • Swarg Ashram
  • Ram Jhula
  • Bharat Mandir
  • Kriya Yoga Ashram
  • Paddle India
  • Jumpin Heights
  • Gita Bhavan
  • The Beatles Ashram
  • Neelkantha Mahadev Temple
  • Shivpuri
  • Parmarth Niketan
  • Narendra Nagar
  • Kaudiyala
5.हरिद्वार –  हरिद्वार में बहुत सारे मंदिर और  आश्रम होने की वजह से इसे भगवान का द्वार भी कहते हैं।  ये प्रत्येक 12 साल में होने वाले कुम्भ मेला के लिए भी प्रसिद्ध है हरिद्वार में घूमने की मुख्य जगह-
  • Har Ki Pauri
  • Chandi Devi Temple
  • Shanti Gunj
  • Maya Devi Temple
  • Mansa Devi Temple
  • Vaishno Devi Temple
  • Pavan Dham
  • Vishnu Ghat
6. केदारनाथ– केदारनाथ हिमालय की गहड़वाल श्रेणी में स्थित हिन्दू धर्म के मानने वालों के लिए  बहुत ही पवित्र धार्मिक  स्थल है. केदारनाथ तेजस्वी पर्वतों क बीच में स्थित है। केदारनाथ में घूमने की मुख्य जगह-
  • Kedarnath Temple
  • Chorabari Tal
  • Vasuki Tal
  • Shankaracharya Samadhi
7. बद्रीनाथ – बद्रीनाथ भी केदारनाथ की ही तरह बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल है।  बद्रीनाथ नर और नारायण पर्वतों के बीच स्थित है। बद्रीनाथ में घूमने की मुख्य जगह-
  • Badrinath Temple
  • Hot Springs
  • Neelkanth Peak
  • Charanpaduka
8. अल्मोड़ा – प्रकृति प्रेमियों के लिए अल्मोड़ा  स्वर्ग की तरह है।  यह उत्तराखंड के पूर्व  स्थित है।  यह हेंडीक्राफ्ट , वन्यजीव के  प्रसिद्ध है अल्मोड़ा में घूमने की मुख्य जगह-
  • Bright End Corner
  • Binsar Wildlife Sanctuary
  • Kasar Devi Temple
  • Katarmal Sun Temple
  • Gobind Vallabh Pant Museum
  • Kumaon Regimental Centre Museum
  • Martola
  • Simtola
9. कौसानी – कौसानी1890 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।कौसानी में घूमने की मुख्य जगह-
  • Rudradhari Falls and Caves
  • Lakshmi Ashram
  • Anasakti Ashram
  • Sumitranandan Pant Gallery
  • Baijnath Temple
  • Kausani Tea Estate
10. पिथोरघर –  पिथोरघर उत्तराखंड के एकदम पूर्व में स्थित है।  यह स्थान फोटोग्राफी के लिए बहुत ही ख़ूबसूरत है।पिथोरघर में घूमने की मुख्य जगह-
  • Chandak
  • Pithoragarh Fort
  • Thal Kedar
  • Askot Sanctuary
  • Jhulaghat
  • Ralam Glacier
11. रानीखेत – रानीखेत एक बहुत ही खूबसूरत हिल  स्टेशन है ।  यह हरियाली और लैंडस्केप का अद्भुत सयोंग है रानीखेत में घूमने की मुख्य जगह-
  • Jhula Devi Temple
  • Chaubatia Orchard
  • Nanda Devi Mela
  • Upat and Kalika
  • Mankameshwar Temple
  • Haidakhan Babaji Temple

Monday, October 3, 2016

Rafting in Nepal- नेपाल में राफ्टिंग का भरपूर मजा ले !!

By With No comments:

Rafting in Nepal- नेपाल में राफ्टिंग का भरपूर मजा ले !!

देश की प्राकृतिक एवं जातीय-सांस्कृतिक विरासत के सामान्य भागों की खोज के लिए राफ्टिंग सर्वश्रेष्ठ तरीका है। नेपाल में अनगिनत नदियां हैं जो उत्कृष्ट राफ्टिंग या कनूइंग अनुभव प्रदान करती हैं। चारों ओर अति उदार दृश्यावली के साथ शांत हरे पानी पर बह सकते हैं या सरकारी अधिकृत एजेंसियों द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ नदी सहायकों की देखरेख में गर्जन करते हुए नदी की मुख्य धारा को चीर कर निकल सकते हैं।
Rafting in Nepal
 एक दिन या उससे अधिक राफ्टिंग को दिया जा सकता है। अब तक, सरकार ने 10 नदियों के खंडों को वाणिज्यिक राफ्टिंग के लिए खोला है। त्रिसूली नदी (3+ श्रेणी) नेपाल की सर्वाधिक लोकप्रिय रैफ्ट करने योग्य नदियों में से एक है। काली गंडकी (5-5+) में सुदूरवर्ती घाटियों और गहरी तंग घाटियों में घूमती नदी का अति तीव्र प्रवाह पांच दिन तक रहता है। भोट कोशी (4-5) में निरंतर 26 किमी तक झाग वाला पानी है और उग्र मरश्यांगी में निर्बाध झाग वाला पानी चार दिन तक रहता है। करनाली नदी (4-5) दुनिया के सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण नदी ढलानों में से कुछ प्रस्तुत करती है। सुन कोशी (4-5), 27 किमी लंबी, बड़ी और चुनौतीपूर्ण नदी है जिसे पूरा करने के लिए 8-10 दिन की आवश्यकता होती है। राफ्टिंग एजेंटों द्वारा साहसियों को विश्व स्तरीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यहां एजेंसियां जीवन रक्षक जैकेट, तंबू लगाने तथा विश्व स्तरीय राफ्टिंग के लिए आवश्यक मानक सामग्री उपलब्ध करवाती हैं। यूरोप का एक बेहद लोकप्रिय खेल कैनोनिंग अब नेपाल में भी उपलब्ध है। कैनोनिंग आप को दुनिया के सबसे जबर्दस्त सुंदर, फिर भी अभी तक वर्जित स्थानों में से कुछ की खोज करने की स्वतंत्रता देता है।