Thursday, August 18, 2016

Indian Rail Intrusting Facts- भारतीय रेल जाने क्यूँ है खास

By

Indian Rail Intrusting Facts- भारतीय रेल जाने क्यूँ है खास


Indian Rail Intrusting Facts- भारतीय रेल जाने क्यूँ है खास

1.सबसे ऊँचा पुल

भारत दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बना रहा है जो दिल्ली के कुतुबमीनार से पांच गुणा और पेरिस के एफ्फिल टावर से भी ऊँचा होगा

2.रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम

नई दिल्ली का रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम दुनिया का सबसे बड़ा इंटरलॉकिंग सिस्टम है इसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में भी दर्ज है

3.कर्मचारी

भारतीय रेलवे विश्व का 7वां सबसे बड़ा नियुक्तिकर्ता है इसके पास लगभग 15 लाख कर्मचारी हैं

4.रेल नेटवर्क

भारतीय रेल दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और इसमें रोजाना लगभग 2 करोड़ 30 लाख लोग सफ़र करते हैं जो ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर है या यूँ कहे पूरा ऑस्ट्रेलिया रोज भारतीय रेल में सफ़र करता है

5.ट्रैक

भारतीय रेल ने ट्रैक का जाल इतना बड़ा बिछा दिया है की पृथ्वी का डेढ़ चक्कर लगाया जा सकता है

6.फ़ास्ट और स्लो ट्रेन

ट्रेन नंबर 12050 गतिमान एक्सप्रेस भारत की सबसे फ़ास्ट ट्रेन है ये दिल्ली के NZM हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से AGC आगरा कैंट के बीच चलती है इसकी अधिकतम गति 160 km/h एवं 112 औसत गति है, इससे पहले 12002 भोपाल शताब्दी भारत की सबसे फ़ास्ट ट्रेन थीनिलगिरी एक्सप्रेस भारत की सबसे स्लो ट्रेन है 10km/h इसकी औसत गति है

7.सबसे ज्यादा रुकने वाली ट्रेन

13049 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस भारत की सबसे ज्यादा रुकने वाली ट्रेन है इसके 111 स्टॉप हैं

8.लम्बी दूरी की ट्रेन

15905 विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन है 4,273 km की यात्रा करने वाली ये ट्रेन डिब्रूगढ से कन्याकुमारी जाती है

9.सबसे लम्बा प्लेटफार्म

गोरखपुर रेलवे स्टेशन विश्व का सबसे लम्बा प्लेटफार्म है इसकी लम्बाई 1366.33 मीटर है

10.सबसे ज्यादा लेट होने वाली ट्रेन

12516 गुवाहाटी-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस भारत की सबसे ज्यादा लेट होने वाली ट्रेन है ये अपनी हर यात्रा पर औसतन 10-12 घंटे लेट होती है

11.स्टेशन के नाम

वेंकटनरसिम्हराजुवारिपेटा

इसे अगर पढना मुश्किल हो तो ऐसे पढ़िए वेँकट-नरसिंह-राजु-वारि-पेट, सोचिये अगर ट्रेन में किसी ने आपसे पूछ लिया कौन सा स्टेशन है तो आप क्या कहेंगे यह चित्तोड, आंध्रप्रदेश में है

ईब- ये भारत का सबसे छोटे नाम वाला स्टेशन है


12. 12270 चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस

12270 झाँसी जंक्शन से नागपुर जंक्शन के बीच बिना रुके 680 km की दूरी तय करती है  जो भारत में बिना रुके चलने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा है

13.एक स्टेशन दो राज्यों में

नवापुर रेलवे स्टेशन दो राज्यों में है ये महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर बना है

14.सबसे बड़ी सुरंग

जम्मू कश्मीर की पीर पंजाल सुरंग भारत की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग है ये 11.215 किलोमीटर लम्बी है

15.सैलरी

आपको जान कर हैरानी होगी की भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों को हाई सैलरी देने में अन्य सरकारी संस्थानों से आगे है एक लोको पायलट की सैलरी 1 लाख या इससे भी अधिक हो सकती है DA, बोनस भी रेलवे सबसे ज्यादा देती है

0 comments:

Post a Comment