Wednesday, August 3, 2016

Current Affairs- सारांश: 3 अगस्त 2016

By

•    जिस भारतीय मूल की लेखिका को ‘पेन/हेम ट्रांसलेशन फंड ग्रांट-2016’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया: अनीता गोपालन
 
•    ‘वर्ल्ड इंग्लिशेस’ का आरंभ करने वाले जिस भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर का हाल ही में निधन हो गया: ब्रज बी काचरु

•    पुस्तक ‘आर डी बर्मनिया: पंचमेमोयर्स’ के लेखक: चैतन्य पादुकोण

•    खेल मंत्री विजय गोयल द्वारा जिस स्थान पर ‘वॉल ऑफ़ विशेज़’ नामक अभियान आरंभ किया गया: इंडिया गेट (दिल्ली)

•    पुस्तक ‘ग्रासरुट्स इनोवेशन’ अगस्त 2016 के प्रथम सप्ताह में चर्चा में रहा. इस पुस्तक के लेखक का नाम: प्रोफेसर अनिल के. गुप्ता 

•    ब्राजील के रियो में आयोजित होने वाले 31वें ओलंपिक खेलों में भारतीय दल में भारतीय रेल के जितने खिलाड़ी भाग लेंगे: 35

•    जिस राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने बढ़ते उम्र को आधार बनाते हुए हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा देने की पेशकश की: गुजरात

•    इस्लामाबाद में 3 अगस्त 2016 को आयोजित सार्क देशों के सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व जिसने किया: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

•    प्रधानमंत्री के सचिव के रूप में हाल ही में जिसे नियुक्त किया गया: भास्कर खुल्बे

•    वह व्यक्ति जिसे ‘भारत भूषण कविता पुरस्कार-2016’ हेतु चुना गया: शुभमश्री

•    हाल ही में मोंडेलेज इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में जिसे नियुक्त किया गया: दीपक अय्यर

•    माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष के रूप में जिसे नियुक्त किया गया: अनंत माहेश्वरी

•    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर जिस देश के ‘महिला बिग बैश टी-20 लीग’ से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं: ऑस्ट्रेलिया

•    निजी क्षेत्र में समग्र बैंकिग सेवा वाले बैंक का लाइसेंस प्राप्त करने कि लिए शुरूआती न्यूनतम चुकता वोटिंग शेयर पूंजी जितनी निर्धारित की गयी है: 500 करोड़

•    जिस तूफ़ान के कारण चीन के दापेंग पेनिन्सुला के नजदीक स्थित गुआंगडोंग में भूस्खलन हुआ: नीडा

0 comments:

Post a Comment